Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 April 2026 || 23:09
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»Hazaribagh के बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, फायरिंग में एक घायल
          Uncategorized

          Hazaribagh के बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, फायरिंग में एक घायल

          today post liveBy today post liveFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Hazaribagh Firing
          Hazaribagh Firing
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribagh Firing : जिले के बड़कागांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़कागांव डेली मार्केट के पास स्थित ज्वेलरी दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया। हथियारों से लैस बदमाश करीब 25 से 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

          प्रभु सोनी की दुकान में वारदात

          पुलिस के अनुसार बसुरिया मोहल्ला निवासी प्रभु सोनी की ज्वेलरी दुकान में तीन अज्ञात अपराधी पहुंचे थे। दुकान खुलते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए चार से पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

          Hazaribagh Firing
          Hazaribagh Firing

          सुधीर सोनी को गोली लगी

          घटना के दौरान पास की दुकान में खड़े सुधीर सोनी ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली सुधीर सोनी के हाथ में लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

          बाजार में अफरा तफरी

          दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग की घटना के बाद बड़कागांव बाजार में अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले अपराध रात में हुआ करते थे, लेकिन अब अपराधी बेखौफ होकर दिन में भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

          Read More : पटना NEET छात्रा मौत और Pappu Yadav की गिरफ्तारी पर सियासी तूफान, राहुल–प्रियंका का भाजपा पर तीखा हमला

          पुलिस जांच और एसडीपीओ का बयान

          घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Barkagaon firing Barkagaon market incident Barkagaon robbery daylight robbery Jharkhand gold shop robbery Hazaribagh crime Hazaribagh firing case Hazaribagh jewellery robbery jewellery shop loot Jharkhand Crime News ज्वेलरी दुकान लूट बड़कागांव फायरिंग बड़कागांव लूट हजारीबाग अपराध हजारीबाग ज्वेलरी लूट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026

          निशांत कुमार की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता,“जय निशांत, तय निशांत” नारे पर मंथन, प्रवक्ताओं संग निशांत की चर्चा

          April 17, 2026

          बोकारो लापता युवती केस में हाईकोर्ट सख्त,डीएनए जांच में लापरवाही पर हाईकोर्ट नाराज, सीबीआई जांच की चेतावनी

          April 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.