Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 13:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हाईवा की टक्कर से स्कॉर्पियो में मौजूद एक ही परिवार के चार युवकों की दर्दनाक मौत
          Headline

          हाईवा की टक्कर से स्कॉर्पियो में मौजूद एक ही परिवार के चार युवकों की दर्दनाक मौत

          today post liveBy today post liveJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Garhwa News:- गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचंपा गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात हाईवा की तेज रफ्तार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

          मृतकों की पहचान पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र नरेंद्र कुमार पासवान (30), शंभु पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान (28), विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र बादल पासवान (20) और अशोक पासवान के पुत्र बिक्की कुमार (18) के रूप में हुई है। चारों युवक आपस में करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

          जानकारी के अनुसार सभी युवक स्कॉर्पियो से श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव गए थे, जहां जितेंद्र पासवान की मौसेरी बहन की सगाई समारोह आयोजित थी। खुशी भरे माहौल में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात सभी युवक घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलचंपा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पिचक गई, जबकि हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

          हादसे की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कटर मशीन की मदद से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान बेटों की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया।

          घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि गढ़वा–रेहला मुख्य मार्ग पर रात के समय हाईवा और अन्य भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम बात हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हाईवा की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एक परिवार के चार युवकों की मौत गढ़वा सड़क हादसा गढ़वा–रेहला मार्ग हादसा बेलचंपा दुर्घटना हाईवा स्कॉर्पियो टक्कर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          June 24, 2026

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          June 24, 2026

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          June 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.