Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 15:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस
          Uncategorized

          राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधी गिरफ्तार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

          today post liveBy today post liveJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Hazaribag News:-  पुलिस ने उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को हुई फायरिंग कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी अंजनी अंजन ने इस संबंध में गुरुवार काे जानकारी दी।

          उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर काे तडके सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की थी, इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। बाद में इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी राहुल दुबे गिरोह की ओर से लिए जाने की बात सामने आई थी। घटना काे लेकर उरीमारी ओपी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

          एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में 7 जनवरी 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया फुटबॉल मैदान के पास एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।

          सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की ओर और मौके से सभी 10 अपराधियों को धर दबोचा। एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी, फायरिंग और अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          July 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.