Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 13:16
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नए साल की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से,पैसे के लेनदेन में अंधाधुंध फायरिंग
          Headline

          नए साल की शुरुआत गोलियों की तड़तड़ाहट से,पैसे के लेनदेन में अंधाधुंध फायरिंग

          today post liveBy today post liveJanuary 1, 2026Updated:January 1, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:-  नए साल की शुरुआत कोयलांचल में दहशत के माहौल के साथ हुई, जब निरसा थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। फिल्मी अंदाज में की गई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

          घटना निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया नदी काली माटी कॉलोनी की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार युवक दोनों हाथों में पिस्टल लेकर चलते-चलते लगातार फायरिंग करता हुआ नजर आया। फायरिंग की आवाज से लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

          स्थानीय युवक गुड्डू चौहान ने बताया कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्टल लेकर काली मंदिर की ओर से फायरिंग करता हुआ कॉलोनी की तरफ गया। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों का कुछ अन्य युवकों के साथ पहले विवाद हुआ था। एक पक्ष में चार से पांच युवक थे, जबकि दूसरे पक्ष में सात से आठ युवक शामिल थे। आरोप है कि गोराई सिंह के पुत्र युवराज सिंह द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें लोग बाल-बाल बच गए।

          घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से पुलिस ने छह खोखा बरामद किया है। निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। निरंजन नामक युवक ने किसी से 15 हजार रुपये लिए थे, जिसकी वापसी को लेकर विवाद चल रहा था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने के कारण युवक उसे खोजते हुए वहां पहुंचे थे।

          एसडीपीओ ने बताया कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हल्की झड़प हुई, जिसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.