Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 19:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने कराई थी पति की हत्या पुलिस ने किया खुलासा, पहली पत्नी समेत दो गिरफ्तार
          Headline

          दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने कराई थी पति की हत्या पुलिस ने किया खुलासा, पहली पत्नी समेत दो गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khunti News:-  खूंटी जिले में एक सप्ताह पूर्व हुए रंजीत महतो उर्फ टुना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी सुगी देवी और उसके रिश्तेदार सोनू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

          एसडीपीओ वरुण रजक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि रंजीत महतो ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से नाराज सुगी देवी ने अपने रिश्तेदार सोनू महतो और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 31 अक्टूबर को रंजीत की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

          गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि हत्या के लिए उन्होंने धारदार भुजाली (बड़ा चाकू) का इस्तेमाल किया था। घटना के बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने अपने कपड़ों को जला दिया था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, पेट्रोल जैसी तरल पदार्थ की बोतल और जले हुए कपड़ों के अवशेष बरामद कर लिए हैं।

          इस हत्याकांड में शामिल अन्य दो आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

          घटना की पृष्ठभूमि:
          रंजीत महतो उर्फ टुना का शव 31 अक्टूबर को कदमा बस्ती से शांतिपुर-अमृतपुर जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया था। वह मूल रूप से सोनाहातू का निवासी था। इस संबंध में मृतक की दूसरी पत्नी रेणु देवी ने खूंटी थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था।

          पुलिस की तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पहली पत्नी सुगी देवी और उसके भांजे सोनू महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ।

          गिरफ्तार सोनू महतो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ खूंटी थाना में फिरौती और धमकी देने का एक पुराना मामला (कांड संख्या 152/11) भी दर्ज है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          खूंटी पुलिस खुलासा खूंटी हत्याकांड दूसरी शादी विवाद पत्नी ने कराई पति की हत्या रंजीत महतो हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.