Koderma News:- छठ महापर्व के दौरान तिलैया बाजार इलाके में सक्रिय महिला चेन स्नैचिंग गैंग का कोडरमा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल आठ महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 21,670 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चेन काटने में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया।
पुलिस को लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि छठ पर्व की भीड़ में महिलाएं के गहने चोरी किए जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर पु.नि. सह-थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम** का गठन किया गया। टीम सादे लिबास में भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात थी।
इसी बीच महतो आहरा छठ घाट से लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग की घटना घटी। मौके पर मौजूद पुलिस बल और आम जनता की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पूछताछ में सभी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे पहले सब्जी और कपड़ा फेरी का काम करती थीं। धीरे-धीरे सभी की पहचान आपस में हुई और फिर उन्होंने भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों में महिलाओं के आभूषण चोरी करने का तरीका अपनाया।
घटना के संबंध में *वादी सूरज कुमार सिंह साकिन गुमों, तिलैया के आवेदन पर तिलैया थाना कांड संख्या–343/25 दिनांक 27.10.2025, धारा 304 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार महिलाएं:
1. मोना साव (35 वर्ष), पति रमेश साव, धनबाद
2. सरस्वती मुदिलियार (36 वर्ष), पति पेडमल मुदिलियार, धनबाद
3. गंगा मुदिलियार (40 वर्ष), पति स्व. अमन मुदिलियार, धनबाद
4. अंजली माली (55 वर्ष), पति स्व. जनक माली, धनबाद
5. सामली दास (40 वर्ष), पति स्व. भोलय सेर, पटना
6. रूबी हलधर (45 वर्ष), पति शंकर हलधर, पटना
7. शांति दास (42 वर्ष), पति अशोक दास, कोलकाता
8. श्रेखा साव (55 वर्ष), पति मुन्ना साव, पटना
छापामारी दल:
पु.नि. सह-थाना प्रभारी विनय कुमार, तिलैया थाना
*l पु.अ.नि. देवेन्द्र उरांव, तिलैया थाना सशस्त्र बल, शामिल थे

