Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 05:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाइक एक्सीडेंट विवाद में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर लिया जान , पुलिस जांच में जुटी
          Headline

          बाइक एक्सीडेंट विवाद में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर लिया जान , पुलिस जांच में जुटी

          today post liveBy today post liveOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:- झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अलकडीहा ओपी क्षेत्र के सुरुंगा कुम्हार टोला में शुक्रवार शाम एक मामूली विवाद के बाद 55 वर्षीय भुलेश्वर कुम्भकार की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

          मृतक के पुत्र राजू कुम्भकार ने शनिवार को पुलिस में आवेदन देकर गांव के ही राघु महतो, रतन महतो, राघु महतो के पुत्र और चार-पांच अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसके पिता के साथ काम करने वाले फरक महतो ने सूचना दी कि भुलेश्वर कुम्भकार पहाड़ीगोड़ा में राघु महतो के घर के पास घायल पड़े हैं।

          जब राजू अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपित उसके पिता की निर्दयतापूर्वक पिटाई कर रहे थे। उन्हें देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भुलेश्वर को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल, धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

          परिजनों का कहना है कि यह विवाद एक बाइक एक्सीडेंट के बाद शुरू हुआ था। उसी झगड़े में आरोपियों ने उनके पिता को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी जान चली गई।

          घटना की सूचना मिलते ही अलकडीहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अलकडीहा ओपी विवाद झारखंड क्राइम न्यूज धनबाद मारपीट से मौत धनबाद हत्या मामला भुलेश्वर कुम्भकार हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.