Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 19:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक चालक की मौत, दूसरा गंभीर, विधायक पहुंचे अस्पताल
    Headline

    एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक चालक की मौत, दूसरा गंभीर, विधायक पहुंचे अस्पताल

    today post liveBy today post liveSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-49 पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई और देर रात तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

    जानकारी के अनुसार, दिगबर्दा गांव निवासी 38 वर्षीय कान्हू चरण साहु धान लदे ट्रक को लेकर मालुआ गांव से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल पेट्रोलिंग वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कान्हू चरण साहु को मृत घोषित कर दिया।

    घायल चालक की पहचान ओडिशा के करंजिया थाना क्षेत्र के चदनासोल गांव निवासी 33 वर्षीय सनातन मुर्मू के रूप में हुई है। उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया।

    पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि कान्हू चरण अपने पीछे पत्नी, आठ वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं।

    दुर्घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद भी प्रदान की।

    बरसोल थाना पुलिस ने ट्रकों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा हो सकती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.