Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 29 October 2026 || 10:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाप-बेटे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद विवाद में पिता ने बेटे को पीट-पीटकर कर दिया हत्या
          Headline

          बाप-बेटे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद विवाद में पिता ने बेटे को पीट-पीटकर कर दिया हत्या

          today post liveBy today post liveSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh News;-  रामगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। यह घटना वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव गांव में घटी। पुलिस के अनुसार, सुशील जायसवाल और उनके बेटे संगीत जायसवाल के बीच सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में पिता ने डंडे से बेटे की पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संगीत कुमार के रूप में हुई है।

          घटना के बाद घर और गांव दोनों जगह मातम छा गया। परिवारजन सदमे में हैं, वहीं गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है।

          पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी पिता सुशील जायसवाल भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए रांची रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि बाप-बेटे के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

          फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव वाले इस बात से सकते में हैं कि एक पिता अपने ही बेटे की जान ले सकता है।

          पैसे के लेनदेन पर हत्या बाप बेटे का विवाद रामगढ़ क्राइम न्यूज़ रामगढ़ हत्या मामला वेस्ट बोकारो ओपी न्यूज़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          October 28, 2026

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          October 28, 2026

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          October 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.