Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 9 March 2026 || 21:27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से ह/त्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया
    Headline

    शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से ह/त्या कर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Garhwa News:  प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को चाकू से गोद दिया और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। यह सनसनीखेज वारदात गढ़वा टाउन थाना क्षेत्र के वनपुरवा जंगल में शुक्रवार देर रात हुई। शनिवार की सुबह दोनों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए।पुलिस ने मौके से पिस्टल, चाकू और अन्य सामान जब्त कर लिया है। दोनों शवों का गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    मृतक प्रेमी की पहचान चैनपुर के शाहपुर सेमरटाड़ निवासी सुमित कुमार चंद्रवंशी (26) के रूप में हुई है, जबकि मृतका नावाटोली निवासी प्रीति देवी उर्फ डॉली (25) बताई जा रही हैं। प्रीति शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। आठ साल पहले उसकी शादी चैनपुर सेमरटाड़ के संतोष चंद्रवंशी से हुई थी।

    प्रीति के भाई, पांकी-सगालीम निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब एक बजे उनकी बहन ने फोन कर बताया कि उसके प्रेमी सुमित ने उसे चाकू मार दिया है और खुद को गोली भी मार ली है। उसने कहा, “मेरी हालत गंभीर है, जान बचाइए।” इस सूचना के बाद भाई ने पुलिस को जानकारी दी और गढ़वा पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।

    परिजनों के अनुसार, प्रीति अक्सर सुमित से फोन पर बात करती थी। परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी आदत नहीं बदली। घर से निकलते समय उसने बताया था कि वह राशन लेने और समूह का पैसा भरने जा रही है।

    दूसरी ओर, मृतक सुमित के परिवार के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर मकान निर्माण के काम में व्यस्त रहने के बाद शाम छह बजे वह अपने भतीजे के साथ बाइक से निकला था। तहले नदी के पास उसने भतीजे को घर भेज दिया और खुद कहीं चला गया। देर रात जानकारी मिली कि सुमित ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सुमित और प्रीति दूर के जीजा-साली लगते थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, हत्या और आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Garhwa lover girlfriend death Garhwa police investigation update married woman love affair Palamu Garhwa murder suicide Vanpurva forest incident गढ़वा पुलिस जांच अपडेट गढ़वा प्रेमी प्रेमिका मौत पलामू गढ़वा हत्या आत्महत्या वनपुरवा जंगल घटना शादीशुदा महिला प्रेम प्रसंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.