Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 22:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड सरकार ने कैंसर पीड़ित को दी 15 लाख की बड़ी राहत,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान बोले– गरीबों की सेवा ही सरकार का संकल्प
          Headline

          झारखंड सरकार ने कैंसर पीड़ित को दी 15 लाख की बड़ी राहत,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान बोले– गरीबों की सेवा ही सरकार का संकल्प

          today post liveBy today post liveSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए झारखंड सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राजधानी रांची के डोरंडा निवासी मोहम्मद अजीज को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने उन्हें तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इतना ही नहीं, उनके पूरे इलाज की जिम्मेदारी भी उठाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अजीज के इलाज के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कठिन परिस्थिति में कैंसर पीड़ित और उनके परिवार की मदद कर सरकार को संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। यही वजह है कि राज्य में किसी भी मरीज को आर्थिक संकट के कारण इलाज से वंचित नहीं होना पड़े, इस दिशा में सरकार लगातार कदम उठा रही है।

          डॉ. इरफान ने कहा कि अगर उनके प्रयास से किसी मरीज की जान बचती है या उसके परिवार को नई उम्मीद मिलती है, तो यह उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार हर गरीब तक पहुंचने और उनकी दिक्कतों का समाधान करने के लिए समर्पित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनहित में काम कर जरूरतमंदों की सेवा करना है।

          झारखंड सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत है। यह फैसला न केवल मोहम्मद अजीज और उनके परिवार के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि पूरे राज्य में उन हजारों लोगों के लिए संदेश भी है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झारखंड कैंसर मरीज सहायता झारखंड सरकार स्वास्थ्य योजना डॉ. इरफान अंसारी प्रेस बयान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची कैंसर पीड़ित आर्थिक मदद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.