Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 22:46
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू,निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर को होगा
    Headline

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू,निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर को होगा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    East Singhbhum news:  पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत निर्वाचक सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज सभी मतदान केंद्रों में किया गया है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितम्बर को होगा। दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि दो (02) से 17 सितम्बर तक निर्धारित है, जबकि इनका निपटारा 25 सितम्बर तक कर लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि निर्वाचक पंजीकरण नियमावली, 1960 के नियम-16 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रपत्र 9, 10, 11, 11 (क) और 11(ख) में दावे और आपत्तियों की सूची तैयार करेंगे। इन सूचियों की प्रति कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साप्ताहिक आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों के तार्किक पुनर्गठन (रेशनलाइजेशन) के बाद नौ नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले अधिसूचित 291 मतदान केंद्रों के स्थान पर अब कुल 300 मतदान केंद्र होंगे, जो 218 भवनों में स्थापित होंगे। वर्तमान में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,51,367 मतदाता दर्ज हैं और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत मतदाताओं की संख्या बढ़ने की संभावना है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एक जुलाई को पात्रता तिथि के आधार पर योग्य नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन कर सकते हैं। नाम संशोधन के लिए प्रपत्र-8 और स्थानांतरण या विलोपन के लिए प्रपत्र-7 में आवेदन किया जा सकता है। सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल अथवा मतदाता सहयोग अनुप्रयोग (वोटर हेल्‍पलाइन ऐप) के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ के कार्यालय में भी आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    claim and objection filing date East Singhbhum voter list revision electoral list special summary revision final voter list publication date Ghatsila Assembly by-election अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तिथि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव दावा और आपत्ति दाखिल तिथि निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्वी सिंहभूम मतदाता सूची पुनरीक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.