Dumka News:– झारखंड के दुमका जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में सनकी अशिक ने धारदार हथियार से हमला कर एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। इस हमले में उनकी दो बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक दंपति की पहचान 63 वर्षीय साहेब हेम्ब्रम और उनकी पत्नी 60 वर्षीय मंगली किस्कु के रूप में की गई है। जबकि घायलों में उनकी बड़ी बेटी 25 वर्षीय हीरामुनि हेम्ब्रम और छोटी बेटी 17 वर्षीय बेनी हेम्ब्रम शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद घायल हीरामुनि ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार दंपति की पुत्री हीरामुणि हेंब्रम का प्रेम प्रसंग पाकुड़ जिला के लोकेश मुर्मू से चल रहा था।
हीरामुणि का कहना है कि लड़का दिव्यांग था इसलिए माता-पिता उसे लड़के से बात करने से मना कर दिया। समझाया की एक दिव्यांग के साथ कैसे अपना जीवन गुजारोगी। इसके बाद हीरामुणि ने उस लड़के को स्पष्ट कह दिया कि माता-पिता की बात मानेंगे, अब तुमसे बात भी नहीं कर सकते। इससे नाराज सनकी आशिक ने सोमवार की रात सुंदरा फलन गांव स्थित साहब हेंब्रम के घर में प्रवेश किया और सबसे पहले चाकू से वार कर साहब हेंब्रम की हत्या कर दी। उसके बाद साहब हेंब्रम की पत्नी मंगली किस्कू पर भी चाकू से वार शुरू कर दिया। दोनों बहन हीरामुणि हेंब्रम और बैनी हेंब्रम ने मां की बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से वार करने लगा।स्थिति देख दोनों बहन घर से भाग कर पड़ोस में भाभी के घर में पनाह ली ।
शोरगुल होने के बाद आरोपित वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान चल रहा है। अनुसंधान के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। दो लोगों की चाकू मारकर हत्या की गई है। दो युवतियां घायल है, उनका इलाज चल रहा है।दुमका पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घायल बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

