Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कोडरमा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना से फर्जी ठेकेदार बनकर पाइप चोरी की रची थी साजिश, पुलिस ने आठ आरोपी को किया गिरफ्तार, ट्रक और हाईड्रा वाहन जप्त
    Headline

    कोडरमा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना से फर्जी ठेकेदार बनकर पाइप चोरी की रची थी साजिश, पुलिस ने आठ आरोपी को किया गिरफ्तार, ट्रक और हाईड्रा वाहन जप्त

    today post liveBy today post liveSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma News:-  जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ो गांव से बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना में प्रयुक्त होने वाले पाइप चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई पाइप को बरामद करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी रतीभान सिंह ने जानकारी दी कि बगड़ो पंचायत में जलापूर्ति योजना के तहत रखे गए 500 एमएम डायमीटर के पाइपों को हाईड्रा वाहन से ट्रकों पर लोड कर चोरी की जा रही थी। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिष्ठ अभियंता अभिजीत कुमार के लिखित आवेदन पर डोमचांच थाना में कांड संख्या 71/25 दर्ज किया गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि जलापूर्ति योजना का काम करने वाली कंपनी पहले ही ब्लैकलिस्टेड हो चुकी थी और बड़ी संख्या में पाइप वहां स्टॉक किए गए थे। इसी बीच राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को ठेकेदार बताकर मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों की मदद से पाइप चोरी कर ट्रकों पर लोड करवाना शुरू कर दिया।

    सूचना मिलने पर विभाग के जेई ने तत्काल पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से पाइप बरामद किए और आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इचाक निवासी मकसूद अंसारी और मो. अफताब अंसारी, कोडरमा निवासी नागेश्वर भुईया, कारू भुईया, आरा भुईया और शिव कुमार, गिरिडीह निवासी एताउल अंसारी तथा बरही निवासी निसार अंसारी शामिल हैं।

    डीएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। चोरी गए अन्य पाइप की बरामदगी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह संगठित गिरोह था, जो सरकारी योजनाओं से जुड़े पाइपों की चोरी कर उन्हें कबाड़ और निर्माण कंपनियों को बेचने की फिराक में था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कोडरमा पाइप चोरी कोडरमा पुलिस कार्रवाई जलापूर्ति योजना पाइप बरामदगी डोमचांच थाना समाचार नकली ठेकेदार गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.