Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 21:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा सिविल सर्जन बनाम उपाधीक्षक विवाद को लेकर सदर अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरने पर
          Headline

          कोडरमा सिविल सर्जन बनाम उपाधीक्षक विवाद को लेकर सदर अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरने पर

          today post liveBy today post liveAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:-  सदर अस्पताल कोडरमा में सिविल सर्जन और उपाधीक्षक के बीच जारी विवाद ने अब अस्पताल की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लंबे समय से कई स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रुका हुआ है और मरीजों को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर सदर अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को उर्मिला चौधरी क्लिनिक कोडरमा से एक विशाल जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन किया।

          धरना का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष ईश्वर आनंद और सचिव प्रकाश रजक ने किया। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल हुए और “सदर अस्पताल बचाओ” के नारे लगाए।

          ईश्वर आनंद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों रुपए खर्च कर सदर अस्पताल में आधुनिक मशीनरी और ऑपरेशन थिएटर बनाए गए। आंख विभाग में करोड़ों की लागत से उपकरण खरीदे गए, वहीं ऑर्थोपेडिक विभाग में भी लाखों की मशीनरी स्थापित की गई। लेकिन हैरानी की बात है कि पिछले छह महीनों में एक भी ऑपरेशन नहीं किया गया।

          उन्होंने आरोप लगाया कि उपाधीक्षक रंजीत कुमार बार-बार जिले में पदस्थापित होकर नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। उनके पिछले कार्यकाल में भी जननी सुरक्षा योजना में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसकी रिपोर्ट उपायुक्त से लेकर विभागीय सचिव तक भेजी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

          संघर्ष समिति के सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि अस्पताल में पहले संचालित अल्ट्रासाउंड सेवा को जानबूझकर बंद कर दिया गया, जबकि यह मरीजों के लिए सस्ती और उपयोगी थी। इससे गरीब मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

          धरना स्थल पर समिति के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, अज्जू सिंह, समाजसेवी रघुनाथ दास, कयुम उदीन, असगर अली, रामेश्वर यादव, ब्रह्मदेव दास, संतोष दास, रफीक मियां, पवन सिंह, सुरेंद्र दास, गीता देवी, विमला देवी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया और जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।

          धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति कोडरमा सदर अस्पताल धरना कोडरमा स्वास्थ्य सेवाएं संकट सिविल सर्जन उपाधीक्षक विवाद स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रुका
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.