Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 19:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना से अगवा छात्र को नालंदा पुलिस ने किया सकुशल बरामद ,तीन अपहरणकर्ता हथियार समेत गिरफ्तार
          Headline

          पटना से अगवा छात्र को नालंदा पुलिस ने किया सकुशल बरामद ,तीन अपहरणकर्ता हथियार समेत गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nalanda News:  पटना से गत 25 अगस्त को अगवा किए गए छात्र आदित्य सिंह (19) को नालंदा पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ता हथियार समेत गिरफ्तार कर लिए गए। अपहरणकर्ताओं ने छात्र को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां छात्र के परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं गिरफ्तार आरोपियों में दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव निवासी हिमांशु उर्फ गोपी सिंह, एकंगरसराय के कुंदन कुमार (21) और जहानाबाद जिले के सोनू कुमार (25) शामिल हैं। हिमांशु की आदित्य से जान-पहचान थी और उसे जानकारी थी कि आदित्य के पिता जमीन कारोबारी हैं। इसी लालच में अपहरण की साजिश रची गई थी।

           जानकारी अनुसार गत  25 अगस्त को पटना में कोचिंग कर रहे धनबाद निवासी आदित्य सिंह (19) को दोस्ती के बहाने बुलाकर अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पहाड़ी इलाके में किराए के मकान में बंधक बनाकर उसे पीटा और उसके पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मौके का फायदा उठाकर आदित्य ने अपने दोस्त को संदेश भेजा, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।


          सूचना मिलते ही लहेरी पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से छात्र का लोकेशन ट्रेस किया गया। फिर पुलिस टीम ने बाजार समिति बड़ी पहाड़ी इलाके में छापेमारी की। करीब 4 बजे दिनेश प्रसाद के घर पर धावा बोला गया, जहां तीन अपराधी हथियार के बल पर छात्र को कैद किए हुए थे। पुलिस ने बिना देर किए तीनों को दबोच लिया और छात्र को सुरक्षित छुड़ा लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, तीन मैगजीन, दस कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक टैब और 45 हजार रुपये नकद बरामद किए। कार्रवाई में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, दारोगा सर्वेश कुमार और क्यूआरटी टीम शामिल रही।


          Biharsharif crime news Laheri police station criminal arrested Nalanda police action Patna student kidnapping ransom kidnapping case Bihar नालंदा पुलिस कार्रवाई पटना छात्र अपहरण फिरौती अपहरण केस बिहार बिहारशरीफ अपराध समाचार लहेरी थाना अपराधी गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नालंदा में नए गैस कनेक्शन की खुशी मातम में बदली, खीर बनाने के दौरान लिकेज से सिलेंडर फटा, 6 लोग झुलसे,

          September 24, 2026

          कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

          September 24, 2026

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          September 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नालंदा में नए गैस कनेक्शन की खुशी मातम में बदली, खीर बनाने के दौरान लिकेज से सिलेंडर फटा, 6 लोग झुलसे,

          कोडरमा – हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की पिछली बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

          जमशेदपुर केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती,न प्वाइंट पर बैंककर्मियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बना कैश-गहने लूटे

          फहीम खान के भाई पर फायरिंग केस में शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली,4 अपराधी गिरफ्तार

          जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकराई कार , मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.