Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 11 October 2026 || 21:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विधानसभा में 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, भाजपा के बहिष्कार के बीच सदन ने दी बजट को मंजूरी
          Headline

          झारखंड विधानसभा में 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, भाजपा के बहिष्कार के बीच सदन ने दी बजट को मंजूरी

          today post liveBy today post liveAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:-  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को 4296 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। सदन ने इसे ध्वनिमत से मंजूरी दी। हालांकि, इस दौरान भाजपा के विधायक सदन से बाहर चले गए और अनुपूरक बजट का विरोध किया। भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कटौती प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने राज्य सरकार की कमियों को उजागर करते हुए अनुपूरक बजट पर सवाल उठाए। लेकिन सदन ने उनके प्रस्ताव को ध्वनिमत से नामंजूर कर दिया। इस पर झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कटौती प्रस्ताव की आवश्यकता ही नहीं थी, क्योंकि मुख्य बजट पहले ही पास हो चुका है।

          हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 3:30 बजे तक स्थगित किया। जब सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई तो वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अनुपूरक बजट पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य विकास कार्यों को गति देना और जरूरतमंद वर्गों तक लाभ पहुंचाना है।

          वित्त मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का वित्तीय प्रबंधन मजबूत है और सरकार कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने इसे राज्यहित और जनहित में आवश्यक बताते हुए अनुपूरक बजट का औचित्य स्पष्ट किया। हालांकि मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया।

          इससे पहले कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप ने भी अपने विचार रखे। अंत में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

          4296 करोड़ बजट झारखंड झारखंड अनुपूरक बजट 2025 झारखंड वित्त मंत्री बयान झारखंड विधानसभा समाचार भाजपा बहिष्कार विधानसभा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          October 11, 2026

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          October 11, 2026

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          October 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.