Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 02:17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»ब्रेन हेमरेज से कोडरमा की जिला कल्याण पदाधिकारी का रांची में उपचार के दौरान मौत, 8 अगस्त को संभाला था कोडरमा का कार्यभार
    Headline

    ब्रेन हेमरेज से कोडरमा की जिला कल्याण पदाधिकारी का रांची में उपचार के दौरान मौत, 8 अगस्त को संभाला था कोडरमा का कार्यभार

    today post liveBy today post liveAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma News:-  कोडरमा जिले की जिला कल्याण पदाधिकारी शीतल उषा किरण कांडील का रविवार को इलाज के दौरान रांची के मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। 40 वर्षीय कांडील मूल रूप से हजारीबाग की निवासी थीं और वर्तमान में कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधीमाटी इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। शनिवार सुबह वह अचानक अचेत हो गईं, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जांच में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जिला कल्याण पदाधिकारी को कार्यालय ले जाने के लिए उनके सरकारी वाहन चालक शंकर दूधीमाटी स्थित आवास पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फोन कॉल का भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो वह बेहोश अवस्था में जमीन पर गिरी मिलीं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में ब्रेन में ब्लड क्लॉट पाया गया।

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने बताया कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनके मस्तिष्क की गतिविधियां प्रभावित हो गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल रांची के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस बीच उनके पति भी अस्पताल पहुंच गए और उन्हें रांची ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    गौरतलब है कि शीतल उषा किरण कांडील ने इसी महीने 8 अगस्त को कोडरमा जिले में जिला कल्याण पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया था। पदभार संभालने के बाद से वह दूधीमाटी स्थित किराये के मकान में रह रही थीं और रोजाना सरकारी वाहन से दफ्तर जाया करती थीं। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कोडरमा जिला कल्याण पदाधिकारी निधन कोडरमा सदर अस्पताल ब्रेन हेमरेज दूधीमाटी आवास अचेत मिलीं ब्रेन हेमरेज से अधिकारी की मौत शीतल उषा किरण कांडील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.