Jamshedpur News:– बिरसानगर क्षेत्र में अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई कृष्णा महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आराेपित सहित तीन आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपिताें में चाचा राजेश महतो के अलावा मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी शामिल है।
मृतक कृष्णा महतो का शव 16 अगस्त की रात पुलिस ने गोताखोरों की मदद से हुरलुंग ब्रिज के नीचे से बरामद किया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे साफ हो गया कि उसकी सुनियोजित हत्या की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का मास्टरमाइंड मृतक का चाचा राजेश महतो ही निकला।
चाची से अवैध संबंध बना विवाद की जड़
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णा महतो का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था। इसी विवाद के कारण चाची दो माह पहले मायके राजनगर चली गई थी। इसके बावजूद कृष्णा लगातार उसकी तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा। इसी से तंग आकर चाचा राजेश महतो ने सहयोगी मुकेश मुर्मू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
ऐसे रची गई साजिश
पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात कृष्णा को बिरसानगर के गणेश मंदिर के पास से उठाया गया। 15 अगस्त को उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों को शक हुआ। मृतक के बड़े भाई प्रकाश महतो ने बिरसानगर थाना में चाचा राजेश महतो और मुकेश मुर्मू के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कराया।
कबूलनामा और आरोप
गिरफ्तारी के बाद राजेश महतो ने पुलिस को बताया कि कृष्णा न सिर्फ अपनी चाची बल्कि अन्य महिलाओं के भी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इसी वजह से परिवार और आसपास के लोग उससे नाराज थे।पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। दाेनाें ने स्वीकार किया कि कृष्णा महतो का अपहरण कर हाथ-पैर और मुंह बांधकर बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह पुल से नीचे नदी में फेंका गया था।पूछताछ में आराेपिताें ने यह भी खुलासा किया कि इस वारदात में उनका एक और साथी आसिफ अंसारी भी शामिल था, जिसने हाथ और मुंह बांधने में मदद की।
पुलिस की कार्रवाई
जादूगोड़ा थाना के पुलिस कर्मी सुरेश हांसदा ने बताया कि शव के गले में गमछा और हाथ बंधे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं और आगे की पूछताछ जारी है।

