Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 04:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»घाटशिला पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
          Headline

          घाटशिला पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:  झारखंड के दिवंगत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार को दिल्ली से रांची होते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला लाया गया। घाटशिला के एचसीएल ग्राउंड में पार्थिव शरीर रखा गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े। समर्थकों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी और पूरे मैदान में “रामदास सोरेन अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।

          बता दें कि गत  दो अगस्त को रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में चोट लगने और ब्रेन हेमरेज की स्थिति बनने के बाद उन्हें पहले रांची में इलाज कराया गया और फिर बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वे पिछले कई दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

          झामुमो  के वरिष्ठ नेता और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। उन्होंने यहां से दो बार जीत हासिल की और शिक्षा मंत्री के रूप में राज्य के शैक्षणिक विकास के लिए कई अहम पहल कीं। झारखंड आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। जनता के बीच उनकी पहचान एक सुलभ और संघर्षशील जननेता की थी, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को सुनते और समाधान की कोशिश करते थे।

          उनके निधन की खबर से झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत में गहरा शोक है। मुख्यमंत्री सहित तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को राज्य की अपूरणीय क्षति बताया। घाटशिला में अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और जनसैलाब अपने प्रिय नेता को विदा कर रहा है। जल्द ही उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर में किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          funeral at HCL ground Ghatshila Jharkhand minister Ramdas Soren dies Ramdas Soren immortal slogans Ramdas Soren last journey Ramdas Soren tribute Ghatshila एचसीएल ग्राउंड घाटशिला अंतिम संस्कार झारखंड मंत्री रामदास सोरेन निधन रामदास सोरेन अंतिम यात्रा रामदास सोरेन अमर रहें नारे रामदास सोरेन श्रद्धांजलि घाटशिला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.