Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 19:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»डबल मर्डर-सुसाइड: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने रेलवे ट्रैक पर की खुदकुशी,सुसाइड नोट से खुला राज
          Headline

          डबल मर्डर-सुसाइड: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने रेलवे ट्रैक पर की खुदकुशी,सुसाइड नोट से खुला राज

          today post liveBy today post liveAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट और आरोपी के मोबाइल व्हाट्सऐप स्टेटस से हत्या की स्वीकारोक्ति मिली है।

          मृतका शिल्पी मुखर्जी (34) परसुडीह के नामो टोला में किराए के मकान में रहती थी और पोटका सीएससी में नर्स के पद पर कार्यरत थी। उसका पति साहेब मुखर्जी (38) यूसीआईएल में प्राइवेट नौकरी करता था। चार साल पहले दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। साहेब पहले शादीशुदा था और तलाक के बाद शिल्पी से अरेंज मैरिज की थी।

          घटना बुधवार देर रात हुई। जानकारी के अनुसार, साहेब ने पत्नी को अर्धनग्न अवस्था में फोन पर किसी से बातचीत करते हुए देख लिया। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई जो हिंसक रूप ले गई। गुस्से में साहेब ने किचन से चाकू लाकर पत्नी का गला रेत दिया और फिर लोहे के मूसल से सिर पर वार किया, जिससे शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई।

          हत्या के बाद साहेब घर से निकल गया और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नादूप रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने व्हाट्सऐप स्टेटस पर हत्या की बात लिखी और सुसाइड नोट में पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया।

          सुंदरनगर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से साहेब का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जबकि परसुडीह पुलिस ने घर से शिल्पी का अर्धनग्न शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई अमित कुमार का कहना है कि असली वजह अभी साफ नहीं है, वहीं थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अवैध संबंध हत्या झारखंड क्राइम न्यूज ट्रेन से आत्महत्या डबल मर्डर सुसाइड पति-पत्नी विवाद परसुडीह नर्स मर्डर पूर्वी सिंहभूम हत्या व्हाट्सऐप स्टेटस हत्या स्वीकारोक्ति शिल्पी मुखर्जी मर्डर साहेब मुखर्जी हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.