Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 June 2025 || 22:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कोडरमा में किसान के बेटे निखिल सिंह ने NEET में पाई देशभर में 3577वीं रैंक, गांव में खुशी की लहर
    Headline

    कोडरमा में किसान के बेटे निखिल सिंह ने NEET में पाई देशभर में 3577वीं रैंक, गांव में खुशी की लहर

    News DigitalBy News DigitalJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Koderma News:- डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मंझलीटांड़ गांव के किसान पुत्र निखिल सिंह ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) 2025 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निखिल ने 580 अंकों के साथ देशभर में 3577वीं रैंक तथा EWS श्रेणी में 298वीं रैंक प्राप्त की है। यह सफलता निखिल ने अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की, जिससे उसके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।

    निखिल सिंह के पिता अजित सिंह पेशे से किसान हैं और मां ममता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निखिल ने राजगीर (बिहार) से नीट की तैयारी की और कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई के जरूरी कामों तक सीमित रखा और पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई की। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। निखिल का सपना एम्स, दिल्ली से एमबीबीएस कर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं, जहां आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

    उनकी इस सफलता पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रिंस सिंह, शक्ति सिंह, मदनमोहन सिंह, विजय सिंह, आनंद सिंह, भीम सिंह, सीटू सिंह, लोकेश सिंह, अभिषेक सिंह, संजीव कुमार, अनिल सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    निखिल के पिता अजित सिंह ने कहा कि वे अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे और उसकी पढ़ाई में किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे।

    साथ ही उसने यह साबित किया है,कि सीमित संसाधन के बाबजूद कठिन परिश्रम से वह सब कुछ हासिल हो सकता है जिसकी सब कल्पना करते है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Domchanch success news farmer's son will become a doctor medical entrance exam Jharkhand NEET 2025 Jharkhand topper Nikhil Singh NEET rank
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    घर में गांजा की बिक्री कर रहा था ‘छोटे झा’, पुलिस ने मारा छापा, 6.960 किलो गांजा बरामद

    June 15, 2025

    छुट्टी में घर आए बीटेक छात्र की कोयल नदी में डूबने से  मौत

    June 15, 2025

    आरपीएफ की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन से 56 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

    June 15, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    वाटर पार्क के वेव पुल में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, वाटर पार्क बना मातम का मंजर 

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.