जमुई।
अपराधियों ने जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बिंछवे गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की है। मृतक की पहचान बिछवे गांव निवासी प्रवीण कुमार महतो 23 के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके वारदात पर 9एमएम पिस्टल के तीन खोखे बरामद किए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा -जमुई सड़क मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया है। वे अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। सड़क पर लंबा जाम लग गया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने गांव के दबंग रंजीत यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। करीब 1 माह पूर्व दबंग रंजीत यादव ने प्रवीण से रंगदारी के तौर पर ₹1 लाख की मांग की थी। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि वह तत्परता नहीं दिखा रही है।



