Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 12:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आईपीएल 2025 को मिलेगा नया चैंपियन, फाइनल में आरसीबी और पंजाब आमने-सामने
          Headline

          आईपीएल 2025 को मिलेगा नया चैंपियन, फाइनल में आरसीबी और पंजाब आमने-सामने

          today post liveBy today post liveJune 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          3 जून को अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, दोनों टीमें पहली बार जीत के लिए करेंगी जंग

          New Delhi News:-  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) को आठ साल बाद नया चैंपियन मिलने जा रहा है। रविवार रात अहमदाबाद में हुए क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 3 जून को फाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। खास बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में न तो आरसीबी और न ही पंजाब कभी खिताब जीत पाई हैं। ऐसे में इस बार ट्रॉफी किसी नई टीम के नाम होगी।

          चौथी बार फाइनल खेलेगी आरसीबी, अब तक तीन बार रनर-अप रही है

          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह चौथा आईपीएल फाइनल होगा। इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार हार का सामना करना पड़ा। 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों उन्हें खिताब गंवाना पड़ा था।

          दूसरी बार फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, बदली किस्मत

          पंजाब किंग्स (पूर्व नाम किंग्स इलेवन पंजाब) दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। 2011 से प्लेऑफ की शुरुआत के बाद से 2024 तक पंजाब सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ में पहुंची थी। इस बार टीम ने लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन कर नंबर-1 पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री ली और अब फाइनल में पहुंची है।

          श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तीन टीमों को दिलाई फाइनल में जगह

          पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है। 2020 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया और अब 2025 में पंजाब को फाइनल तक लाने में सफल रहे हैं।

          लीग स्टेज में टॉप-2 रहीं दोनों टीमें, क्वालिफायर में भी कांटे की टक्कर

          पंजाब और आरसीबी दोनों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने 14 में से 9 मैच जीते, 4 हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। नेट रन रेट में भी दोनों में मामूली अंतर था। लीग स्टेज में पंजाब ने बेंगलुरु को उनके होम ग्राउंड पर हराया था, जबकि आरसीबी ने रिवर्स फिक्सचर में मुल्लांपुर में जीत दर्ज की थी।

          क्वालिफायर-1 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जहां आरसीबी ने पंजाब को सिर्फ 101 रन पर समेटकर 10 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया और सीधे फाइनल में पहुंच गई। वहीं पंजाब ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

          अब सभी की निगाहें 3 जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल 2025 के फाइनल पर टिकी होंगी, जहां क्रिकेट प्रेमियों को एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          IPL 2025 Ahmedabad Final IPL 2025 Final RCB vs Punjab IPL 2025 New Champion RCB vs Punjab Final Live Shreyas Iyer IPL Record
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          June 8, 2026

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          June 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.