Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 23:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»साइंस में 469 अंक लाकर जिला टॉपर बनी मजदूर की बेटी मुस्कान, स्टेट में 8वां रैंक
          Headline

          साइंस में 469 अंक लाकर जिला टॉपर बनी मजदूर की बेटी मुस्कान, स्टेट में 8वां रैंक

          today post liveBy today post liveMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:- कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड की दो होनहार बेटियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं साइंस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मसमोहना प्लस टू हाई स्कूल डोमचांच की छात्रा मुस्कान कुमारी ने 469 अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां रैंक हासिल किया है, वहीं इंटर साइंस कॉलेज डोमचांच की सृष्टि सजल ने 468 अंक लाकर राज्य में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

          मुस्कान कुमारी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। मुस्कान का सपना इंजीनियर बनने का है और वह बताती हैं कि इस सफलता के पीछे कठिन परिश्रम और लगातार पढ़ाई है। स्कूल और कोचिंग के अलावा उन्होंने घर पर भी जमकर मेहनत की। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनकी मां अनिता देवी गृहणी हैं और पिता कामदेव सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी और उसकी मेहनत ने आज उन्हें गौरवान्वित किया है।

          वहीं दूसरी ओर, सृष्टि सजल ने 468 अंकों के साथ राज्य में नौवां रैंक हासिल कर डोमचांच को फिर से गर्व का मौका दिया। सृष्टि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी और इंटर में JAC बोर्ड से साइंस विषय चुना। सृष्टि बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया और परिणाम की चिंता नहीं की। उनके अनुसार, अगर पढ़ाई अच्छी हो तो सफलता जरूर मिलती है।

          सृष्टि के पिता संतोष कुमार बरनवाल व्यवसायी हैं और मां गृहणी हैं। वे बताते हैं कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी बड़ी बेटी पहले से ही एम्स देवघर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

          डोमचांच की इन दोनों बेटियों की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

          झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 12वीं साइंस परीक्षा में कोडरमा जिले ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान (86.97%) प्राप्त किया है। यह जिले के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और लगन का नतीजा है।
          खास बात यह रही कि जिले की दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता भी उजागर हुई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Domchanch topper girl student JAC Inter Science toppers Jharkhand Board 12th Result 2025 Jharkhand top 10 students Muskan Kumari Srishti Sajal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.