Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 16:33
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»कोयला और ओबी उत्पादन में सीसीएल बरका सयाल ने रचा इतिहास : जीएम
    Headline

    कोयला और ओबी उत्पादन में सीसीएल बरका सयाल ने रचा इतिहास : जीएम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ramgarh News:  कोयलांचल के सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र ने कोयला और ओबी उत्पादन में नया इतिहास रचा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में क्षेत्र के जीएम अजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस उपलब्धि को साझा किया। उन्होंने कहा कि विगत कई वित्तीय वर्ष में घाटे का मुंह देख चुका यह प्रक्षेत्र इस बार नए कीर्तिमान स्थापित मुनाफे की ओर अग्रसर हो गया है। कोयला उत्पादन और संप्रेषण के साथ साथ ओबी का ऐतिहासिक उत्पादन कर नया कृतिमान स्थापित किया है। विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन में 32 प्रतिशत वृद्धि दर व ओबी उत्पादन में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त करने में सफलता हासिल किया। जीएम अजय कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को पूरी टीम की उपलब्धि बताई है।

    जीएम अजय कुमार सिंह ने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में जहां कोयले का उत्पादन मात्र 61.38 लाख टन का था, वहीं चालू वित्तीय वर्ष में यह उत्पादन बढ़कर 81 लाख टन हो गया। साथ ही विगत वित्तीय वर्ष में ओबी का उत्पादन 136 लाख क्यूबिक मीटर हुआ था। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में ओबी का उत्पादन 171 लाख 85 हजार क्यूबिक मीटर हुआ। जो अब तक के उत्पादन में सबसे ज्यादा आंका जा रहा है।

    जीएम ने बताया कि प्रक्षेत्र के इस कामयाबी में सभी इकाइयों का योगदान रहा है। भुरकुंडा परियोजना 10 लाख टन, सयाल परियोजना 13.5 लाख टन, बिरसा परियोजना 45 लाख टन व उरीमारी परियोजना में 12.5 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि कोयला संप्रेषण में भी बरका सयाल प्रक्षेत्र 30 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त किया है। वहीं रैक लोडिंग में भी 43 प्रतिशत का वृद्धि दर प्राप्त करने में सफलता हासिल किया है। विगत वित्तीय वर्ष में जहां 58 लाख 80 हजार टन कोयले का संप्रेषण हुआ था। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 76 लाख 60 हजार टन कोयले का संप्रेषण हुआ है। वहीं विगत वित्तीय वर्ष में जहां 1201 रैक लोडिंग हुआ था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 1721 रैक लोडिंग हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा एक दिन में विगत 19 मार्च को 10 रैक लोडिंग हुआ। जो अपने आप में एक कृतिमान है।

    जीएम ने बताया कि कोयला उत्पादन सबसे ज्यादा मार्च माह में हुआ है। इस माह में लगभग 14 लाख टन कोयले का उत्पादन हुआ है। महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने इस लक्ष्य प्राप्ति के प्रति विस्थापित नेता, विस्थापित समिति, यूनियन के प्रतिनिधि, सीसीएल कर्मचारियों को श्रेय देते हुए धन्यवाद दिया।

    जीएम ने बताया कि आने वाले वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में प्रक्षेत्र को 90 लाख टन का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताया है कि टीम वर्क के साथ इस लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भुरकुंडा का संगम परियोजना चालू वित्तीय वर्ष में कर लिया जाएगा। संगम परियोजना में पांच मिलियन टन कोयले का भंडार है। जिसे आउटसोर्स से चालू किया जाएगा। सौंदा और खास कर्णपुरा परियोजना का मामला पर्यावरण और वन विभाग के स्वीकृति मिलने के बाद चालू किया जाएगा। मौके पर महाप्रबंधक के साथ एसओपी अजय कुमार मौजूद थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    CCL Barka Sayal Coal Production record setter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.