Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 17:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»स्कॉर्पियों से आए तीन अपराधियों ने चंदवारा व बरही में एसबीआई के एटीएम से लूटे करीब 16 लाख रुपए , गैस कटर की मदद से शटर व एटीएम को काट कैश बॉक्स से निकाले रुपए
          Headline

          स्कॉर्पियों से आए तीन अपराधियों ने चंदवारा व बरही में एसबीआई के एटीएम से लूटे करीब 16 लाख रुपए , गैस कटर की मदद से शटर व एटीएम को काट कैश बॉक्स से निकाले रुपए

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News:   चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब में मंगलवार रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियों से आए तीन अपराधियों ने   एसबीआई के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।  चोरों ने महज 12 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया। हालांकि इस दौरान मशीन में लगा  सायरन बजनी शुरू हो गई, लेकिन उसकी आवाज धीमी होने के कारण आसपास के लोगों को इसकी आवाज सुनाई नहीं पड़ी। इधर पड़ोस के लोग की जब नींद खुली और उन्होंने सायरन की आवाज सुनी तो एटीएम के पास पहुंचे और देखा कि एटीएम का शटर खुला हुआ है और एटीएम मशीन गायब है। उनलोगों ने इसकी सूचना चंदवारा थाना को दी। इसके पश्चात चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।

          मामले की जानकारी देते हुए चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बुधवार को बताया कि देर रात सूचना मिलने के पश्चात हमलोग मौके पर पहुंचे। वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए टेक्निकल टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। मामले का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

          मिली जानकारी के अनुसार उक्त एटीएम मशीन में मंगलवार को ही बैंक द्वारा कैश रखा गया था। बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपए एटीएम में थे। चोरों के गैस कटर से शटर व मशीन को टच करने के दौरान उसमें लगे सेंसर व कैमरे ने तुरंत अपराधियों की फोटों एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी को भेज दी थी। जिसके बाद कंपनी की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के पहुॅचने के पहले ही अपराधी भाग निकले।

          एटीएम से सटे एक कपड़े की दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि एक काले रंग के स्कॉर्पियो से तीन की संख्या में अज्ञात लोग आए और एटीएम की तरफ गए। स्कॉर्पियो रात के 12 बजकर 50 मिनट पर एटीएम के पास पहुंची और घटना को अंजाम देकर वापस 1 बजकर 4 मिनट पर वहां से फरार हो गए। इस पूरी घटना को अंजाम देने में उन्हें महज 12 मिनट ही लगे।

           इस घटना के पश्चात  अपराधियों ने बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसोत में भी ठीक इसी प्रकार की घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है। जहां चोरों ने एसबीआई के एटीएम का शटर तोड़कर उसमें लगे ताले को गैस कटर से काटते हुए एटीएम मशीन से करीब 6 लाख लेकर भागने में सफल रहे।  पुलिस को संदेह है कि उक्त घटना और चंदवारा के ढाब में घटी घटना को अंजाम देने वाले एक ही लोग हैं। क्योंकि वहां पर भी काले रंग के स्कार्पियो से ही तीन की संख्या में लोग पहुंचे थे और चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार विमल और बरही थाना प्रभारी आभास कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.