Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 25 May 2026 || 03:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में एएसआई की मौत की जांच को एसआईटी, 6 गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी
          Headline

          बिहार में एएसआई की मौत की जांच को एसआईटी, 6 गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी को छुड़ा ले गए- एएसआई के साथ हुई धक्का-मुक्की में गई जान

          Araria News:  बिहार में अररिया जिले के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।बुधवार को अराजक तत्वों की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस की गिरफ्त से अपराधी को छुड़ा ले गए। इस दौरान भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन के साथ धक्का-मुक्की की। उन्हें अचेत हालत में पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          जानकारी अनुसार  फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में अपराधी अनमोल यादव को गिरफ्तार कर थाना ले जाने के क्रम में उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। भीड़ पुलिस की गिरफ्त से अनमोल यादव को छुड़ाकर साथ ले गया। इसी क्रम में हमलवारों और पुलिसकर्मियों की धक्का-मुक्की हुई। जिसमें एएसआई राजीव रंजन मल्ल बेहोश होकर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

          एसपी अंजनी कुमार ने मामले की जांच के लिए फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी अभीतक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

          पुलिस ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या निवासी 27 वर्षीय ललित कुमार यादव पिता गणेश यादव, सुपौल जिला के भीमपुर वार्ड संख्या दो निवासी 29 वर्षीय प्रभु कुमार यादव पिता प्रमोद यादव, नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैराचंदा निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव पिता स्वर्गीय उपेंद्र यादव, फुलकाहा मिर्जापुर वार्ड संख्या 1 के 32 वर्षीय शंभू यादव पिता लक्ष्मी यादव, नरपतगंज खैराचंदा निवासी 25 वर्षीय कुंदन यादव पिता उमेश यादव, 24 वर्षीय ललन कुमार यादव पिता जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है।

          मामले में फुलकाहा थाना में कांड संख्या 40/25 दिनांक 13.03.25 धारा 191(2),190,126(2),115(2),303(2),105,121(1),121(2),132,324(4),352,351(2),61(2) बीएनएस के तहत 18 नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।

          सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद मुंगेर से आए परिजनों को शव सौंप दिया गया।इधर, घटना के बाद फुलकाहा बाजार समेत लक्ष्मीपुर और मिर्जापुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बलों की तैनाती की गई है। अलग-अलग पुलिस टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

          डीएम अनिल कुमार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा।वहीं, एसपी अंजनी कुमार ने छह लोगों की गिरफ्तारी की बात कही और अन्य आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया।

          प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा-कानून अपना काम कर रहा

          घटनास्थल का दौरा कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ASI Rajeev Ranjan Mall attack on police team Fulkaha Police Station
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा के सवैयाटांड़ में हो रहा है माईका और पत्थर का अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल

          May 24, 2026

          गिरिडीह में 50 लाख की चांदी बरामद, बलेनो कार से हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार

          May 24, 2026

          सुपौल के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और महिला जवान घायल, राइफल छीने जाने की चर्चा

          May 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा के सवैयाटांड़ में हो रहा है माईका और पत्थर का अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल

          गिरिडीह में 50 लाख की चांदी बरामद, बलेनो कार से हो रही थी तस्करी, दो गिरफ्तार

          सुपौल के राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई और महिला जवान घायल, राइफल छीने जाने की चर्चा

          भारत-नेपाल सीमा से जाली नोट गिरोह का सरगना सुशील तिवारी गिरफ्तार

          “हरा गमछा-नीला गमछा” बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- मुख्यमंत्री पद की गरिमा रखें

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.