Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 05:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम प्रसंग में संदीप टोप्पो की हत्या उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने ही अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी
          Headline

          प्रेम प्रसंग में संदीप टोप्पो की हत्या उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने ही अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 21, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          खुशबू ने बताया था कि अपराधियों ने उसे दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था।

          Khunti  news : जिले के चर्चित संदीप टोप्पो हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी , उसका प्रेमी प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर, सुमन सागर कुजूर और प्रिया कुमारी शामिल है।सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

          तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को कर्रा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 18 फरवरी को अज्ञात अपराधियो ने कर्रा-लोधमा रोड पर मलगो के पास एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ के नेेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को संदीप टोप्पो की पत्नी खुशबू कुमारी और अन्य पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल फोन, जूता, इनोवा और कार, 25,500 नकद रुपये सहित अन्य सामान बरामद किये हैं।

          एसडीपीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग में संदीप टोप्पो की हत्या उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने ही अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बताया गया कि हत्या के बाद खुशबू कुमारी और उसका प्रेमी बाहर भागने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बिशुनपुर में योगा की शिक्षिका है, जबकि उसका प्रेमी भी उसी विद्यालय में कार्यरत है। संदीप टोप्पो मूल रूप से रातू थाना क्षेत्र के सुडिल गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की नौकरी के दौरान ही प्रदीप कुजूर से प्यार हो गया और दोनों ने मिलकर संदीप टोप्पो को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

          योजना के अनुसार खुशबू अपने पति को लेकर 18 फरवरी को बसिया से रातू के लिए निकली। संघ्या लगभग सात से आठ बजे के बीच कर्रा थाना कें मलगो के पास खुशबू के प्रेमी और उसके दोस्तों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जैसे ही संदीप टोप्पो गाड़ी से बाहर निकला, अपराधियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कर्रा थाना की पुलिस के गश्ती दल ने सड़क किनारे से शव बरामद किया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुशबू ने बताया था कि अपराधियों ने उसे दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ओरमांझी से बरामद किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          love affair teacher of yoga The famous Sandeep Toppo murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          April 25, 2026

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          April 25, 2026

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          April 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          गोइलकेरा में पूर्व नक्सली की बेरहमी से ह/त्या, गांव में दहशत

          सरायकेला में जंगली हाथी के हमले से मां-बेटी की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

          भागलपुर में 16 वर्षीय केशव लापता, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, एसएसपी से लगाई गुहार

          सीएम सम्राट चौधरी का पुनौरा धाम दौरा, 2028 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का निर्देश, मां सीता मेडिकल कॉलेज’ बनेगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.