Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 23 October 2026 || 12:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Mahakumbh :संतों के साथ गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया संगम स्नान,संगम स्थल पर ही किया विशेष पूजन और संगम आरती
          Headline

          Mahakumbh :संतों के साथ गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया संगम स्नान,संगम स्थल पर ही किया विशेष पूजन और संगम आरती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Mahakumbh City News:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़क कर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा-अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान गृहमंत्री शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधू एवं पोतियों ने भी स्नान और पूजा-पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिया, जबकि साधु-संतों ने उन्हें माला पहनाई और चंदन व टीका लगाया।

          भगवा वस्त्रों में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी पीठाधीश्वर कैलाशानंद और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, बाबा रामदेव समेत अन्य संतों के साथ संगम में डुबकी लगाई। संतों ने गृहमंत्री को वैदिक विधि से स्नान कराया और उन पर संगम का जल छिड़का। इसके बाद गृहमंत्री ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की संगम स्थल पर ही विशेष पूजा अर्चना संपन्न कराई और फिर विशेष संगम आरती का भी आयोजन हुआ। संगम पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती के जयकारे गूंजे। इस दौरान शाह परिवार के सबसे छोटे सदस्य को भी संतों का आशीर्वाद मिला। पूजा की वेदी पर मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को दुलराया और उनसे हंसी ठिठोली की। इसके बाद हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शाह और योगी ने मां गंगा और भगवान भास्कर को प्रणाम किया।

          अमित शाह और योगी ने संगम स्नान के बाद वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच पूजन अर्चन किया। पूजा के बाद संगम आरती भी कराई गई। इस दौरान गृहमंत्री के साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। परिवार के लोगों ने भी स्नान के बाद पूजा और आरती में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को चांदी का कुम्भ कलश भेंट किया। यहां से वो सीधा अक्षय वट के लिए रवाना हो गए। संगम स्नान और पूजन के दौरान उनके साथ जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद, बाबा रामदेव, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी, जूना अखाड़े के हरिगिरि समेत तमाम अखाड़ों के वरिष्ठ महंत भी मौजूद रहे।

          संतों के साथ महाकुम्भ पर चर्चाइससे पहले गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने संगम में अरैल स्थित वीआईपी घाट से प्रवेश किया। दोनों नेताओं ने क्रूज की सवारी की। मां गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया। क्रूज पर बने विशेष कक्ष में गृहमंत्री शाह और सीएम योगी ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद, महंत हरि गिरी और महंत प्रेम गिरि के साथ महाकुम्भ पर विशेष मंत्रणा की। स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री को कराया योगाभ्याससंगम स्नान के दौरान बाबा रामदेव और सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अलग से डुबकी लगवाई। संगम स्नान के बाद स्वामी रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी का हाथ पकड़कर विशेष योग आसन ताड़ासन भी कराया।———–

          chief minister adityanath Maha Kumbh Fair Sangam Bath Union Home Minister Amit Shah
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          October 22, 2026

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          October 22, 2026

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          October 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे रांची, स्वागत की तैयारियां पूरी

          पलामू में कोयल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 432 पुलिस तीरंदाज, 29 टीमें दिखाएंगी दमखम

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.