Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 16:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»स्कूल के हेड मास्टर पर छेड़खानी का आरोप ,ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्राथमिकी
          Headline

          स्कूल के हेड मास्टर पर छेड़खानी का आरोप ,ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्राथमिकी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada News: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के कोनंदपुर गांव में स्थित सरदार पटेल इंटर स्कूल के पढ़ने वाली एक छात्रा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रसाद पर “बैड टच” का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए हड़कंप मचा दिया।पीड़िता का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली छात्रों को झांसा देकर प्रधानाचार्य गलत काम करने के लिए मजबूर करते हैं। कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरक़त से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। पीड़िता के मुताबिक स्कूल कैंपस में ही गुरु-शिष्या की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।

          बताया जा रहा छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर तक पहुंची, जहां पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद प्रधानाध्यापक की करतूत से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि, पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

          मामला संज्ञान में आने के बाद पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। सरकारी विद्यालय के प्रधान शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रधानाध्यापक विजय कुमार के बारे में पूर्व में ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं।पीड़िता ने बताया कि दोपहर हेड सर ने उसे ऑफिस में बुलाया और दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरक़त करने लगे। जानकारी मिलने पर आक्रोशित घरवाले ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपित प्रधानाध्यापक को ढूंढने लगे। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

          ग्रामीणों के हंगामे की भनक लगते ही प्रधानाध्यापक विद्यालय से फरार हो गया। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी भी विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूछताछ के लिए पीड़िता को थाना ले जाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हेड सर विजय कुमार ने उसे कार्यालय में बुलाया और दोनों हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। किसी तरह उसने खुद को बचाया।

          पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक विजय कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता का बयान कलमबंद किया गया है। लोगों का कहना था कि स्कूल में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अभिभावक शिक्षा के मंदिर में अपने बच्चों को किसके भरोसे भेजेंगे। आरोपी प्रधानाध्यापक की करतूत सहन योग्य नहीं है।

          पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पकरीबरावां थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपित प्रधान शिक्षक की तालाश जारी है। छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Pakribarawan Block principal Sardar Patel Inter School Sensational allegation of "bad touch"
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.