Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड सरकार की लापरवाही से केंद्र की योजनाओं की रफ्तार पड़ी धीमी : मनीष जायसवाल
          Headline

          झारखंड सरकार की लापरवाही से केंद्र की योजनाओं की रफ्तार पड़ी धीमी : मनीष जायसवाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:  हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने  रविवार को  सात महीने में किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराते हुए झारखंड में केंद्र की योजनाओं की धीमी पड़ी रफ्तार का ठीकरा हेमंत सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में तीन महत्वाकांक्षी योजनाएं झारखंड सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण नहीं किए जाने के कारण पूर्ण नहीं हो पा रही है। सबसे बड़ा मुद्दा हजारीबाग में एयरपोर्ट का है। एयरपोर्ट को स्वीकृत हुए छह साल से अधिक हो गए, लेकिन जमीन अधिग्रहण नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके अलावा कोलकाता से बनारस सुपर एक्सप्रेस-वे और रायपुर से धनबाद एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी इसीलिए धीमा पड़ा है क्योंकि भूमि अधिग्रहण समय पर नहीं हो पाया है।

          सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण सत्र मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र में उन्होंने 63 सवाल उठाए हैं। सात बार उन्हें संबोधन का मौका मिला जिसमें उन्होंने हजारीबाग की जनता के लिए एम्स अस्पताल का निर्माण करने की मांग उठाई। रोड सेफ्टी के लिए चुट्टूपालू घाटी, चरही घाटी और चौपारण घाटी में ब्लैक स्पॉट को सुधारने की बात कही। इन घाटियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने की बात उठाई। चुट्टूपालू घाटी को छोड़कर चौपारण और चरही घाटी में स्ट्रीट लाइट जल रही है। बंगाल से आलू का ट्रेड बंद होने पर भी उन्होंने सवाल उठाया तब जाकर झारखंड में फ्री ट्रेड शुरू हो सका। रामगढ़ में इंडियन स्कूल ऑफ माइंस स्कूल खोलने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके।

          सांसद ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा यहां विद्यालय में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी देना बड़ा मामला है। स्कूलों के रंग बदल दिए जा रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक बू आ रही है। उन्होंने माइनॉरिटी के विद्यालयों में राइट टू एजुकेशन एक्ट के फ्री एजुकेशन एक्ट को लागू करने की भी मांग उठाई।

          सांसद ने कहा कि रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को बरकाकाना में ठहराव कराने के लिए उन्होंने सवाल उठाए हैं। पहले यह ट्रेन इसी रूट से होकर जाती थी। बाद में इसका रूट ही बदल दिया गया। उनके आग्रह पर सप्ताह में एक दिन राजधानी बरकाकाना स्टेशन से होकर जा रही है। लेकिन यह नियमित हो जिससे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता को सहूलियत हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत के तहत इस संसदीय क्षेत्र में बरकाकाना स्टेशन का चयन हुआ है। लेकिन इस संसदीय क्षेत्र के अन्य रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार हो इस पर भी उन्होंने मांग रखी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hazaribagh MP Manish Jaiswal Hemant Sarkar slowed down speed The Centre's plans
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.