Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 14:18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
    Headline

    मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    139 योजनाओं का किया उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास

    Patna News:   मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 139 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन, कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया।प्रगति यात्रा के क्रम में मधुबनी जिला के प्रखंड खुटौना स्थित ग्राम दुर्गीपट्टी। पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिला अंतर्गत खुटौना प्रखंड के ग्राम दुर्गीपट्टी के वार्ड संख्या-14 में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

    ग्राम दुर्गीपट्टी में जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मधुबनी जिले में अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत कुल 926 बास भूमि विहीन परिवारों के बीच पर्चा एवं नवनियुक्त अमीनों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के क्रम में जीविका दीदियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। जब हम सांसद थे और केंद्र में मंत्री थे तब विभिन्न जगहों पर जाकर हमने स्वयं सहायता समूहों के कामों को देखा था।

    राजकीय मध्य विद्यालय दुर्गीपट्टी के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सुक्की गांव स्थित निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर पुरानी कमला धार, जीवछ नदी, जीवछ कमला, पुरानी कमला नदी आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण की प्रस्तावित योजना का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस प्रस्तावित योजना से कमला बलान नदी के अत्यधिक पानी को सुखाड़ वाले इलाके में पहुंचाना है और बाढ़ अवधि में कमला बलान तटबंध के दबाव को कम करना है। साथ ही बाढ़ अवधि के समय नदी में आये अत्यधिक पानी को डायवर्ट कर बाढ़ के प्रतिकूल प्रभाव से जनजीवन को प्रभावित होने से बचाना भी है। इस योजना का उद्देश्य है कि सूखाग्रस्त इलाके में पानी पहुंचाकर खेती योग्य भूमि को अत्यधिक उपजाऊ बनाना है। इस योजना के पूर्ण होने से लगभग 10 हजार हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता के कारण जलीय उत्पाद मखाना आदि के पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और मधुबनी एवं दरभंगा जिले के ग्राउंड वाटर टेबल के रिचार्ज में भी लाभ होगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 358.20 करोड़ रुपये है। इससे मधुबनी एवं दरभंगा जिले के 92 गांव लाभान्वित होंगे।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम ग्राम के समीप सुगरवे बियर रिवरफ्रंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुगरवे नदी पर 1396.11 लाख रुपये की नदी तट विकास एवं सुरक्षात्मक कार्यों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सुगरवे बियर रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी किया।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री एनएच 57 के पश्चिमी कोसी नहर के अंतिम छोर बिदेश्वर स्थान पर स्थित नहर के विस्तारीकरण हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान रेखाचित्र के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि उगनाद शाखा नहर का 33.63 किमी. लंबाई में एवं बिदेश्वर स्थान उप शाखा नहर का 21.34 किमी. लंबाई में विस्तारीकरण की योजना है। इससे मधुबनी एवं दरभंगा जिले के 80 गांवों को फायदा होगा और 26 हजार 879 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचाई के लिए लाभान्वित होगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 569.18 करोड़ रुपये है।

    स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे दरभंगा एवं मधुबनी जिले के किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता बढ़ने से जलीय उत्पाद मखाना, सिंघाड़ा और मछली आदि के पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नहर का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से कराएं।———–

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Nitish Kumar Patna News Progress journey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.