Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 05:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एनकाउंटर में बेटे की मौत की मौत की सूचना पाकर पहुॅची मां , मामा ने झाड़ा पल्ला
          Headline

          एनकाउंटर में बेटे की मौत की मौत की सूचना पाकर पहुॅची मां , मामा ने झाड़ा पल्ला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 12, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:  मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक के एनकाउंटर में मौत के बाद परिवार वालों ने उससे अपनी दूरी बना ली। राहुल के मामा गणेश तुरी भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के कुर्से गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने सबसे पहले अपना पल्ला झाड़ा है। उन्होंने कहा कि भांजे राहुल से उसका कोई लेना देना नहीं है। ना ही उनकी बहन संगीता देवी और उनके बच्चों से उनका कोई लेना देना है। पुलिस जब उन्हें पोस्टमार्टम हाउस के पास बुलाई तो वे वहां पहुंचे और राहुल के परिवार वालों से अपना नाता तोड़ने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वह ना तो राहुल तुरी का शव स्वीकार करेंगे और ना ही वह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

          कहते हैं बेटा कितना बड़ा भी अपराधी हो, मां की ममता कम नहीं होती। बेटे की मौत की सूचना पाकर राहुल की मां संगीता देवी अपनी बहन के साथ रामगढ़ पहुंची। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमीन पर बैठकर बिलखना शुरू किया। लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। मूल रूप से बालूमाथ की रहने वाली संगीता देवी वर्तमान में रांची जिले के खलारी क्षेत्र में रहती हैं। दूसरे के घरों में झाड़ू, पोछा और बर्तन धोकर वह अपना पेट पाल रही हैं। लेकिन जब बेटे की मौत की खबर उनके कानों में पहुंची, वह सब छोड़कर यहां आ गई। लेकिन उनके सामने एक बड़ी विडंबना यह थी कि उनके बेटे के अंतिम संस्कार में कोई भी शामिल होने को तैयार नहीं था। यहां तक की उनके गांव समाज के लोगों ने पहले ही उनका बहिष्कार कर रखा था। बिलखती हुई मां ने कहा कि बाप बेटे ने मिलकर पूरा परिवार बर्बाद कर दिया है। उनके तीन बच्चों की जिंदगी नर्क बन गई थी। राहुल तो चला गया, शेष दो बच्चों की जिंदगी अब पहाड़ की तरह ही कटेगी।

          राहुल के शव का पोस्टमार्टम हो रहा था, तब मां तो पहुंच गई, लेकिन उसकी बहन बरखा और छोटा भाई सत्यम नहीं आया। उन दोनों ने भाई की हरकतों से परेशान होने की बात कह डाली। राहुल तुरी का बाप छोटन तुरी भी एक बड़ा अपराधी ही है। उसपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान समय में छोटन तुरी भी जेल में बंद है। वह अपने मृत बेटे का मुंह भी नहीं देख सकता। इन सब के बीच रिश्तेदारों और समाज के लोगों ने भी इस परिवार से अपना नाता रिश्ता तोड़ लिया है।

          मोस्ट वांटेड राहुल तुरी की गले में लगी गोली सिर से हो गई पार

          तीन जिलों का मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक जब पुलिस के साथ मुठभेड़ कर रहा था, तो झाड़ियों में छुप गया था। लगभग 48 से अधिक गोलियां दोनों तरफ से चली। राहुल तुरी की मौत तब हुई जब पुलिस की गोली उसके गले में लगी और सिर से पार हो गई। उसे एक और गोली पैर में भी लगी थी। इन सब का खुलासा रविवार को तब हुआ जब मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की टीम ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पर रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने भी पूरी निगाह रखी थी।

          एसपी अजय कुमार ने बताया कि राहुल तुरी की मौत हो गई, लेकिन उसका साथी आकाश करमाली गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार की देर रात तक कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा बस्ती में सुनसान इलाके में भी छापेमारी चल रही थी। लेकिन अंधेरा होने की वजह से पुलिस को सर्च अभियान रोकना पड़ा। रविवार की सुबह से ही आकाश करमाली की निशानदेही पर एक बार फिर सर्च अभियान शुरू हुआ। हजारीबाग और रामगढ़ जिले के जिन स्थानों पर वह रुका था और जिन-जिन स्थानों पर हथियार छुपा कर रखा था उसकी जानकारी उसने दी है। फिलहाल मुठभेड़ के स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर 7.62 एमएम का पिस्टल और मैगजीन से जिंदा गोली बरामद की गई है। साथ ही राहुल तुरी के हथियार से चली गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। हजारीबाग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी सर्च अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक वहां कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          death in encounter Most wanted criminal Rahul Turi alias Alok Ramgarh News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.