Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 07:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल प्रबंधन ने पेन डे पर छात्राओं के उतरवाए शर्ट, इनरवियर और ब्लेजर पर ही घर भेजा, अब जांच शुरू
          Headline

          धनबाद के डिगवाडीह कार्मेल स्कूल प्रबंधन ने पेन डे पर छात्राओं के उतरवाए शर्ट, इनरवियर और ब्लेजर पर ही घर भेजा, अब जांच शुरू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:  धनबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। दरअसल प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छात्राओं का स्कूल प्रबंधन के जरिये न सिर्फ शर्ट उतरवा लिया गया, बल्कि छात्राओं को इनरवियर और ब्लेजर में ही घर जाने को मजबूर कर दिया गया। अब मामला जिलाधिकारी के पास है और मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। छात्राओं की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिन्हें उस मानसिक ड्रामा से गुजरना पड़ा, अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छत्राओं ने पेन डे को ‘ट्रामेटिक डे’ बताया है।

          घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को धनबाद के डिगवाडीह स्थित कार्मेल स्कूल में छत्राए प्री बोर्ड एग्जाम के अंतिम दिन पेन डे मना रही थी। पेन डे के बारे में कहे तो स्टूडेंट परीक्षा समाप्ति के बाद अपने दोस्तों के शर्ट पर उनके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं लिखते है और ऑटोग्राफ देते है। यही सब कुछ उस दिन डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छात्राएं अपने साथी छात्राओं के साथ कर रही थी। जिसपर नाराज स्कूल प्रशासन ने स्कूल परिसर में ही मेल टीचर स्टाफ और गार्ड के सामने छात्राओं के बिना अनुमति के जबरन न सिर्फ उनके शर्ट उतरवाए, बल्कि उन छात्राओं को सिर्फ इनरवियर और ब्लेजर पर ही घर भेज दिया गया।

          इस शर्मसार कर देने वाली घटना से आक्रोशित छात्राओं के परिजन शनिवार को धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें उस घटना से अवगत कराया। इस दौरान छात्राओं के परिजन घटना को लेकर काफी आक्रोशित दिखे। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर उनकी बच्चियों के साथ मानसिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बच्चियां इस घटना से इतनी मानसिक तनाव में है कि वो कोई भी गलत कदम भी उठा सकती थी। उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके इस्तीफे की मांग की है।

          वहीं घटना की सूचना पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उपायुक्त से मुलाकात कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह सभी छात्राओं के साथ खड़ी है। जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर वो राज्य के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। इस मामले के संज्ञान में आते ही धनबाद उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमे जांच टीम गठित कर दिया है।

          इस जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, एसडीपीओ और स्थानीय थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। जो स्कूल जाकर मामले की जांच करेंगे। साथ ही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी खंगालेंगे। क्योंकि घटना के वक्त स्कूल प्रबंधन के जरिये सभी छात्राओं का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था, ताकि कोई इसका वीडियो न बना सके। उपायुक्त ने बताया कि आने वाले बोर्ड एग्जाम में भी इन छात्राओं को स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई दिक्कत ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही मामला सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Carmel School Digwadih Pain Day
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          July 30, 2026

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          July 30, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.