Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 13:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हमारी सरकार ने राज्य की आधी आबादी को किया सशक्त : हेमंत सोरेन
          Headline

          हमारी सरकार ने राज्य की आधी आबादी को किया सशक्त : हेमंत सोरेन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Sahibganj:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आधी आबादी को हमारी सरकार ने सशक्त करने का काम किया है। अब राज्य के हर पात्र गरीब जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपये की सम्मान राशि पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को हमारी सरकार ने 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का काम किया है।यह बातें श्री सोरेन शनिवार को साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ सरकार के दोबारा गठन के बाद आज मैं आप सबके बीच आया हूं। आप ने इस चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अबुआ सरकार को चुनने का कार्य किया। इसके प्रति मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद भी यहां के आदिवासी-मूलवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा। हमारी सरकार की गठन के बाद से ही हम लगातार प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में हमारी सरकार ने कई महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है। एक-एक लोगों तक सरकार के विभिन्न योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। अधिक से अधिक राज्यवासी योजनाओं से लाभान्वित हो इसी उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है।

          मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गाँव से चलने वाली सरकार है। यहां के गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जरूरत के अनुरूप विकास की लकीर खींची जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी के उम्मीद, आकांक्षाओं को टूटने नहीं दूंगा। हमारी सरकार विकास की नई गाथा लिखकर इस राज्य को अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से यह कामना करता हूं कि आने वाला नववर्ष प्रत्येक राज्य वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, वैभव एवं खुशहाली लेकर आए।

          मुख्यमंत्री ने साहेबगंज जिले को लगभग 24784.550 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहेबगंज जिले को लगभग 24784.550 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान कुल 224 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इनमें 53 योजनाओं का उद्घाटन एवं 171 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।वहीं मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जिला को लगभग 10084.879 लाख रूपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 34 योजनाओं का उद्घाटन एवं 73 योजनाओं की आधारशिला रखी।
          इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मो० ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Minister Hemant Soren half the population Jharkhand Government
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.