Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 21:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा किया पेश ,28 नवंबर को मोरहाबादी में शपथ ग्रहण समारोह होगा
          Headline

          हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, सरकार बनाने का दावा किया पेश ,28 नवंबर को मोरहाबादी में शपथ ग्रहण समारोह होगा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 24, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  इंडी गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना गया। लगभग चार घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सहित गठबंधन दल के नेता राजभवन पहुंचे। हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

          हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को मोरहाबादी में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान इंडी गठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे।

           

          मुख्यमंत्री आवास में इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा
          इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायक रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जुटे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे।

          मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मंत्रिमंडल गठन पर भी चर्चा हुई। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इस बार चुनाव में हेमंत सरकार के चार कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता, बेबी देवी, बैद्यनाथ राम और मिथिलेश ठाकुर को जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब इनकी जगह पर नए चेहरों की इंट्री होगी। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है। बैठक में इंडी गठबंधन का नेता हेमंत सोरेन को चुना गया है।

          उल्लेखनीय है कि इस बार के चुनाव में राजद ने बेहतर परफॉरमेंस किया है। राजद के खाते में चार सीटें आई हैं। इस हिसाब से राजद भी मंत्रिमंडल में अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। इस बार के चुनाव में राजद से जीत हासिल किए संजय सिंह यादव, गोड्डा से संजय यादव और देवघर से सुरेश पासवान दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इस पर अंतिम फैसला तेजस्वी यादव लेंगे।

          सत्ता के गलियारों में इस बार बेरमो से चुनाव जीते कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट से जीते प्रदीप यादव की मंत्रिमंडल में दावेदारी की चर्चा है। आदिवासी फेस के रूप में डॉ रामेश्वर उरांव की भी चर्चा है। महिला कोटे से दीपिका पांडेय सिंह और अल्पसंख्यक कोटे से इरफान अंसारी के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर चर्चा है।

          झामुमो से किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, यह खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तय करेंगे। चर्चा यह है कि दीपक बिरूआ और हफीजुल अंसारी कंटीन्यू कर सकते हैं। इसके अलावा जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें रामदास सोरेन, दशरथ गगरई, मथुरा महतो, सबिता महतो, अनंत प्रताप देव, स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू और लुईस मरांडी के नाम भी शामिल हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Hemant Soren Indie Coalition Raj Bhawan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.