Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 4 May 2026 || 04:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड विधानसभा चुनाव : पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना, 9:30 बजे आएगा पहला रुझान
          Headline

          झारखंड विधानसभा चुनाव : पोस्टल बैलेट से शुरू होगी मतगणना, 9:30 बजे आएगा पहला रुझान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News : झारखंड विधानसभा चुनाव में 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यापक प्रबंध किये हैं। सबसे पहले सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई राउंड में होगी। इसके बाद ईवीएम में बंद मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव परिणाम का पहला रुझान सुबह 9:30 बजे से आने लगेंगे। सबसे पहले तोरपा और सबसे आखिर में चतरा विधानसभा सीट का रिजल्ट आएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मतों की गितनी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं।

          कितने राउंड तक चलेगी गिनती

          पोस्टल बैलेट और ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। तोरपा में सबसे कम 13 राउंड और चतरा में सबसे अधिक 27 राउंड की गिनती होगी। इसी तरह से राजमहल में 20 राउंड, बोरियो में 20, बरहेट में 20, लिट्टीपाड़ा में 14, पाकुड़ में 20, महेशपुर में 16, शिकारीपाड़ा में 19, दुमका में 21, जामा में 20, जरमुंडी में 22, नाला में 24, जामताड़ा में 19 राउंड में गिनती संपन्न कराई जाएगी।

          इसी प्रकार मधुपुर में 23 राउंड में मतगणना होगी। साथ ही सारठ में 18, देवघर में 22, पोडैयाहाट में 24, गोड्डा में 25, महागामा में 23, कोडरमा में 22, बरकट्ठा में 23, बरही में 20, मांडू में 22, हजारीबाग में 21, बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 21, सिमरिया में 24, चतरा में 27, धनबाद में 24, बगोदर में 23 राउंड में गिनती होगी। साथ ही जमुआ में 23, गांडेय में 21, गिरिडीह में 21, डुमरी में 21, गोमिया में 18, बेरमो में 18, बोकारो में 24, चंदनकियारी में 15, सिंदरी में 20 राउंड में गिनती कराई जाएगी। निरसा में 20, धनबाद में 20, झरिया में 17, टुंडी में 19, बाघमारा में 17, बहरागोड़ा में 19, घाटशिला में 20, पोटका में 21, जुगसलाई में 20, जमशेदपुर पूर्वी में 21 राउंड में होगी।

          इसी तरह जमशेदपुर पश्चिम में 22, ईचागढ़ में 17, सरायकेला में 15, खरसांवा में 15, चाईबासा में 21, मझगांव में 20, जगन्नाथपुर में 17, मनोहरपुर में 19, चक्रधरपुर में 17, तमाड़ में 19, सिल्ली में 18 ,खिजरी में 21, रांची में 19, हटिया में 23, कांके में 22, मांडर में 20, तोरपा में 13, खूंटी में 15, सिसई में 19, गुमला में 18, विशुनपुर में 20, सिमडेगा में 22, कोलेबिरा में 20, लोहरदगा में 18, मनिका में 21, लातेहार में 23, पांकी में 19, डालटेनगंज में 20, बिश्रामपुर में 19, छतरपुर में 19, हुसैनाबाद में 19, गढ़वा 23 और भवनाथपुर में 23 राउंड में मतों की गिनती होगी।

          प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात

          राज्य में 81 सीटों के लिए दो चरणों के मतदान में कुल 1211 प्रत्याशियों की की किस्मत ईवीएम में कैद है। हालांकि, झारखंड में पहली बार ऐसा है कि सत्ता में वापसी को लेकर इंडी और एनडीए गठबंधन में उत्साह है। दोनों को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। दोनों ओर से दावे-प्रतिदावे का दौर जारी है। इसके दो-तीन मुख्य कारण हैं।

          इंडी गठबंधन को भरोसा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के दो-तीन महीने पहले जनता को लुभाने के लिए जो योजनाएं शुरू की थी उसका लाभ चुनाव में मिला है। इनमें मंईयां सम्मान योजना, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफ, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली आदि शामिल हैं। इन योजनाओं और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनता ने भरोसा जताते हुए दुबारा समर्थन दिया है। सत्ता में वापसी को लेकर झामुमो सबसे अधिक उत्साहित हैं।

          दूसरी ओर, एनडीए गठबंधन को भी सत्ता में आने का पूरा भरोसा है। भाजपा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पांच सालों की वादा खिलाफी, बंग्लादेशी घुसपैठ, रोजगार के सवाल पर युवाओं का आक्रोश, बालू की समस्या, भ्रष्टाचार और चुनाव घोषणा पत्र में जनता से किए गए कई वादों पर भरोसा है। भाजपा ने मंईयां सम्मान के बदले गोगो दीदी योजना, बेरोजगारी भत्ता, तीन लाख सरकारी पदों पर बहाली, 31 सौ रुपये क्विंटल धान की खरीद, एक रुपये में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री जैसी कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद भाजपा को है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता ने किसको चुना है।

          23 को शाम पांच बजे तक आ जाएगा विधानसभा चुनाव का अंतिम परिणाम

          अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र के भीतर डीइओ और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में किसी भी पुलिसकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर की तस्वीर सिर्फ एक बार कैमरे से अधिकारियों की देखरेख में लेने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का राउंड जितना कम होगा, उसका परिणाम उतनी ही जल्दी आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे कम 13 राउंड की मतगणना तोरपा विधानसभा क्षेत्र की होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। सर्वाधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी।

          एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के वोटर से लेकर प्रत्याशी और राजनीतिक दल तक कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए विजय जुलूस आदि को लेकर झड़प की संभावना न के बराबर है लेकिन स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपनी तैयारी रखता है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेना है लेकिन हमारा प्रयास है कि प्रक्रिया को 24 नवंबर तक ही पूरा कर लें। झारखंड में सर्वाधिक मतदान पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विजयी प्रत्याशियों की सूची राज्यपाल को सौंपने के साथ चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Counting of votes Jharkhand Assembly Elections
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          May 3, 2026

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          May 3, 2026

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          May 3, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग बैंक लूट का पुलिस ने किया खुलासा: वाराणसी से गिरोह सरगना समेत 3 गिरफ्तार,करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपये नकद, एक कार और कई मोबाइल फोन बरामद

          Siwan Encounter : सीवान रोड रेज गोलीकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.