Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 21:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी के बिचना स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर बदमाशों ने उड़ाये 12.21 लाख रुपये 
          Headline

          खूंटी के बिचना स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर बदमाशों ने उड़ाये 12.21 लाख रुपये 

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Khunti News:  खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 12 लाख 21 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिये। घटना शनिवार की रात दो से ढाई बजे की है। मामले की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह एसपी अमन कुमार, डीएसपी, मुरहू थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा सहित कई पुलिस पदाधिकारी और बैंक के शाख प्रबंघक बिचना पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

          मुरहू पुलिस ने रविवार की सुबह एटीएम के बाहर टूटे हुए ताले, दो पेचकस और एक लोहे की रॉड भी बरामद किया है। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल, डॉग स्क्वायड की टीम भी एसबीआई बिचना पहुंची एवं घटना की गहन जांच में जुट गई। एटीएम मैनेज करने वाली एजेंसी सीएमएस द्वारा रविवार को मुरहू थाने में एटीएम में चोरी को लेकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

          एसबीआई बिचना के ब्रांच मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि बीती रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर से एटीएम काटकर 12 लाख 21 हजार रुपये की चोरी की ली। उन्होंने बताया कि सीएमएस एजेंसी द्वारा शनिवार शाम को ही एटीएम में पैसे डाले गए थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो लोग गैस सिलिंडर लेकर चहारदीवारी फांदकर शनिवार रात को बैंक परिसर में घुसे और एटीएम के शटर में लगे। ताले को काटकर एटीएम का शटर उठाया एवं गैस कटर के मदद से एटीएम को काटकर उसमें रखे सभी पैसे चुरा लिए।

          बैंक मैनेजर ने बताया कि रविवार को रिकॉर्ड के मिलान के बाद पता चला कि एटीएम में 12 लाख 21 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद एटीएम में आग भी लग गयी। यह आग चोरों द्वारा जानबूझ कर लगाई गई या शार्ट सर्किट के कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है। एटीएम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी एसबीआई बिचना पहुंची और आग पर काबू पाया। बैंक मैनजर ने बताया कि सुनसान इलाका होने की वजह से रात में गार्ड नही रहते हैं, लेकिन बैंक का सर्विलांस सिस्टम को काफी मजबूत किया गया है। चोरी के दौरान अलार्म भी बजा लेकिन सुनसान स्थान होने के कारण आवाज को कोई सुन नहीं सका और चोर अपने मंसूबे में सफल रहे। उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस टीम द्वारा गश्ती भी की जाती है। इसके बावजूद चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

          एसबीआई बिचना में चोरी मामले में एसपी अमन कुमार ने बताया कि गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी की घटना के बाद खूंटी पुलिस मामले को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा बताया गया कि 12 लाख 21 हजार रुपये की चोरी हुई है। एसपी ने बताया कि चोरी की घटना के बाद रविवार की सुबह एफएसएल के एक्सपर्ट को बुलाया गया और बैंक परिसर स्थित एटीएम के आसपास से फिंगर प्रिंट लिया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए खूंटी, मुरहू एवं सोयको थाना के पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष एसआइटी का गठन किया गया है, जो जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी।

          उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बिचना स्थित एसबीआई की एटीएम में 21 फरवरीए 2022 को चोरों ने आग लगा दी थी। चोरी की नीयत से चोरो ने एटीएम को तोड़ा था, लेकिन एटीएम खाली थी। नयी एटीएम लगाने के लिए पुरानी एटीएम को खाली कर दिया गया था। वहां रकम नहीं मिलने पर चोरो ने एटीएम में आग लगा दी थी।

          —————

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ATM khunti-simdega main road state Bank of India
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.