Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 21:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंडी ना बंटेगा ना टूटेगा, वोट से कूटेगा: हेमंत सोरेन, कहा एनडीए ने भेजा जेल, गरीब आदिवासियों के आशीर्वाद से नहीं हुआ बाल बांका
    Headline

    झारखंडी ना बंटेगा ना टूटेगा, वोट से कूटेगा: हेमंत सोरेन, कहा एनडीए ने भेजा जेल, गरीब आदिवासियों के आशीर्वाद से नहीं हुआ बाल बांका

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: 32768; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (13, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: 32768; cct_value: 0; AI_Scene: (13, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    ramgarh news : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के बंटेंगे तो कटेंगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि झारखंडी ना तो बटेंगे ना टूटेंगे, वोट से सबको कूटेंगे। साथ ही कहा कि गरीबों और आदिवासियों का जिस पर आशीर्वाद है, उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि यह व्यापारी लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई में फूट डालकर झारखंड के जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन व्यापारियों की फितरत है सिर्फ लेने की, देने की नहीं। आज एक बार फिर झारखंड में अबुआ सरकार बनाने की जरूरत है। वे मंगलवार को रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड मैदान में कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

    बेटियों, बुजुर्गों, किसानों और महिलाओं को दी गई राहत

    हेमंत सोरेन ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी तो ढाई साल कोरोना खा गया। बचे हुए ढाई वर्षो में उन्होंने बेटियों, बुजुर्गों और महिलाओं को पूरी राहत देने की कोशिश की है। सावित्रीबाई फुले योजना के तहत बच्चियों को शिक्षा का ध्यान रखा गया। बुजुर्गों और महिलाओं को पेंशन दिया गया। कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने वाली माता बहनों को मईया सम्मान योजना के तहत 1000 रुपये हर महीने दिया जा रहा है। यदि फिर उनकी सरकार बनी तो अगले 5 सालों में ₹100000 सीधे उनके खातों में भेजा जाएगा। गरीबों को राहत देने के लिए उनका बकाया बिजली बिल माफ किया गया। किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण की माफी की गई है। आज हम हक से जनता से वोट मांगने आए हैं।

    गिद्ध की तरह झारखंड में मंडरा रहे एनडीए के नेता

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एनडीए के नेताओं को गिद्ध की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वे यहां जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री यहां आदिवासियों की हालत पर बयान दे रहे हैं जबकि उनके प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जंगल और जमीन व्यापारियों के हाथों में थमा दिया। झारखंड में भी खनिज संपदा की लूट मचाने के लिए केंद्र सरकार साजिश रच रही है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आज 500 में गैस सिलेंडर देने की बात कही जा रही है। उनकी ही सरकार यूपी, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, उड़ीसा में है, वहां वह किसी को नहीं दे रहे। केंद्र सरकार पूरी व्यापारियों की पार्टी है। झूठ बोलकर लोगों को ठगने का काम करते हैं।

    ऐसी सरकार चुनिए कि सुरक्षित रहे बेटी, रोटी और माटी

    हेमंत सोरेन ने बेटी, रोटी और माटी को सुरक्षित रखने के लिए अबुआ सरकार चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की पार्टी बेटी बचाने को कहेगी और वही चुरा लेगी। रोटी बचाने की बात करेंगे और थाली से रोटी छीन लेंगे लेकिन अबुआ सरकार रहेगी तो बेटी, रोटी, माटी सब बचेगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Hemant Soren Jharkhandi nda
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.