Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 05:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»चुनाव»लोजपा का चुनावी वादा: झारखंड में मेट्रो सेवा शुरू करेंगे, आदिवासी सरना कोड लागू करने का संकल्प
          चुनाव

          लोजपा का चुनावी वादा: झारखंड में मेट्रो सेवा शुरू करेंगे, आदिवासी सरना कोड लागू करने का संकल्प

          today post liveBy today post liveNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को राजधानी रांची में अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र में लोजपा ने राज्य के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े वादे किए हैं। खगड़िया सांसद और झारखंड प्रभारी राजेश वर्मा ने इसे “झारखंड के विकास का संकल्प पत्र” बताते हुए कहा कि लोजपा राज्य के सभी वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार लोजपा झारखंड में सिर्फ चतरा सीट से चुनाव लड़ रही है, जहां पार्टी ने जनार्दन पासवान को उम्मीदवार बनाया है।

          मेट्रो सेवा का बड़ा वादा

          लोजपा ने पहली बार राज्य में मेट्रो सेवा शुरू करने का वादा किया है। संकल्प पत्र में रांची, जमशेदपुर और धनबाद को मेट्रो सेवा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है, जिससे राज्य में विकास के नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। पार्टी ने कहा कि यह सेवा रोजगार और आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करेगी।

          संकल्प पत्र में सरना कोड का वादा

          आदिवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए लोजपा ने सरना धर्म कोड लागू करने का भी वादा किया है। राजेश वर्मा ने कहा कि पार्टी झारखंड की आदिवासी संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संकल्प पत्र में एसटी और एससी समुदाय के युवाओं को नौकरी के लिए निःशुल्क आवेदन की सुविधा और परीक्षा स्थलों तक पहुंचने के लिए मुफ्त परिवहन का भी प्रस्ताव दिया गया है।

          रोजगार और स्थानीय उद्योगों में प्राथमिकता

          लोजपा ने संकल्प पत्र में मेक इन इंडिया के साथ मेक इन झारखंड को भी बढ़ावा देने की बात कही है। इसमें कहा गया है कि राज्य में स्थापित होने वाले उद्योगों में झारखंड के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय निवासियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा और एसटी और ओबीसी के उत्थान के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा।

          संकल्प पत्र की मुख्य बिंदु

          • रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो सेवा की शुरुआत
          • सरना कोड की स्थापना के लिए समर्थन
          • झारखंड में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना
          • एसटी/एससी समुदाय के लिए नौकरी में प्राथमिकता और निःशुल्क आवेदन की सुविधा
          • प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय निवासियों का अधिकार सुनिश्चित करना
          • युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण

          लोजपा का आत्मविश्वास

          राजेश वर्मा ने चतरा सीट पर लोजपा की जीत का दावा किया है और कहा कि पार्टी 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से विजयी होगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, सचिव शिवजी कुमार, आईटी सेल अध्यक्ष अभिषेक राय, लेबर सेल अध्यक्ष उत्तम राय, कार्यालय प्रभारी राजेश रंजन और रतन पासवान भी मौजूद थे।

          झारखंड में विधानसभा चुनाव के माहौल में लोजपा के संकल्प पत्र ने चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है, और सभी की नजरें अब चतरा सीट पर टिकी हैं

          Chirag Paswan jharkhand chunav jharkhand election Jharkhand News ljpr
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          September 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.