Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 16:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने चार बच्चियों को रौंदा, तीन की मौत, एक घायल
          Headline

          Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ में चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने चार बच्चियों को रौंदा, तीन की मौत, एक घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 10, 2024Updated:October 10, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुर्रामकला में पसरा मातम, तीन बच्चियों की लाश देख फट गया कलेजा

          Ramgarh News: रामगढ़ थाना क्षेत्र  अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित मुर्रामकला बस्ती में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन कन्याओं की जान चली गई। इस हादसे के बाद रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्रामकला गांव में मातम पसर गया है। तीन छोटी बच्चियों की लाश देख हर किसी का कलेजा फट गया। मृतकों में मुर्रामकला बस्ती के बालेश्वर महतो के पुत्री ममता कुमारी (15 ) , सुखलाल महतो की पुत्री मनीषा कुमारी (14)और संतोषी देवी की पुत्री प्रतिमा कुमारी (12) की सड़क हादसे में जान चली गई। इस हादसे में विनोद महतो की 10 साल की पुत्री नैना कुमारी बाल बाल बची है। हालांकि उसका इलाज चिकित्सक कर रहे हैं और वह खतरे से बाहर है।

          अनियंत्रित ट्रक ने बरपाया कहर, जान बचाने का नहीं मिला मौका

          जानकारी के अनुसार रांची की ओर से हजारीबाग की तरफ जा रहे चावल लदे ट्रक (यूपी 44 एटी 2365) का चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल हो गया। घाटी से उतरने के बाद अनियंत्रित ट्रक मौत बनकर सड़क पर चल रही थी। सड़क के किनारे खड़ी कई गाड़ियों को उस ट्रक ने टक्कर मारी और फोरलेन से उतरकर लिंक रोड में घुस गया। इधर गांव की चार बच्चियां मनीषा, प्रतिमा, ममता और नैना देवी पूजन के लिए घर से निकली थीं । सड़क के किनारे वह गाड़ियों के पार होने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उन लोगों ने इस अनियंत्रित ट्रक को देखा। उन बच्चियों ने सड़क से भागने की भी कोशिश की, लेकिन पलक झपकते ही चावल लदा ट्रक उन बच्चियों पर पलट गया।

          मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ ने दी सहायता राशि

          घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का और थाना प्रभारी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में कराया। इस दौरान अंचल अधिकारी ने मृत बच्चियों के परिजनों को तत्काल ₹20000 की सहायता राशि दी है। साथ ही सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार ₹100000 अति शीघ्र देने का आश्वासन भी दिया है।

          संतोषी के भाग्य में ना पति था, ना पुत्री

          भाग्य ने सबसे अधिक नुकसान मुर्रामकला की संतोषी देवी का किया है। संतोषी देवी के पति की मौत पांच-छह साल पहले ही हो चुकी है। पति के निधन के बाद संतोषी ने अपना सहारा मायके में ढूंढा और वह मुर्रामकला आ गई थी। वह अपनी दो बेटियों के सहारे अपने भविष्य को संवारने की कोशिश कर रही थी, कि ईश्वर ने वह सपना भी तोड़ दिया। गुरुवार को उसकी 12 वर्षीय पुत्र प्रतिमा की सड़क हादसे में जान चली गई।

          टेलर ने युवक को रौंदा

          गुरुवार को एक और सड़क दुर्घटना रॉबिन होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर ही घटी। यहां एक टेलर ने एक युवक को रौंद दिया। मृतक की पहचान गोसा गांव निवासी तिलेश्वर महतो के पुत्र रतन कुमार महतो के रूप में पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार रतन सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान टेलर ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-33 का एक लेने जाम हो गया था। घंटों मशक्कत के बाद सड़क पर परिचालन शुरू कराया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Murramkala National Highway 33 Ramgarh News uncontrolled truck
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.