Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 18 August 2026 || 22:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री का पुनर्विचार, घाट में दो गज की दूरी है जरुरी
          Headline

          छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री का पुनर्विचार, घाट में दो गज की दूरी है जरुरी

          adminBy adminNovember 17, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  और स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में राज्य  आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों की बैठक हुई। इस बैठक में कोविड-19 को देखते हुए छठ महापर्व के सुरक्षित आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने  कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था से जुड़ा हुआ है। चार दिनों तक चलने वाले  इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु  शामिल होते हैं। संध्याकालीन अर्घ्य और प्रातः कालीन  अर्घ्य के लिए के लिए नदियों, तालाबों,  डैम, झील और अन्य वाटर बॉडीज में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण  को देखते हुए यहां सतर्कता और सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व के आयोजन को लेकर पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने  कहा कि लोक आस्था के महापर्व को देखते हुए सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दिशानिर्देशों में  आंशिक संशोधन किया जा रहा है।

          •  लोगों से सहयोग करने का आग्रह

          मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे नदियों तालाबों डैम, झील समेत अन्य वाटर बॉडीज में छठ पर्व मनाने के दौरान सामाजिक दूरी समेत अन्य  दिशा निर्देशों का पालन करें उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि कोरोना का खतरा अभी  खत्म नहीं हुआ है और ना ही इसकी अभी तक कोई कारगर दवा आई है । ऐसे में अब तक आपने जो सावधानी बरती है और सरकार को जो सहयोग किया है , वैसा ही  छठ महापर्व के आयोजन के दौरान करें। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे यथासंभव अपने घरों पर छठ महापर्व मनाएं ताकि इस महामारी  कि फैलने का खतरा नहीं हो। प्राधिकार की बैठक में बिहार समेत अन्य राज्यों द्वारा छठ महापर्व को लेकर जारी किए गए  एडवाइजरी पर भी विचार विमर्श किया गया।

          •  कोरोना से सुरक्षा के साथ जन भावनाओं का भी रखा जाए ख्याल

          स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। झारखंड और बिहार में इस पर्व की अपनी अलग ही महता है । इस  महापर्व को बड़ी संख्या में लोग मनाते हैं। ऐसे में जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए सुरक्षित माहौल में नदियों ,तालाबों, डैम आदि में अर्घ्य देने के लिए  पहले से जारी किए गए दिशा निर्देशों में आंशिक संशोधन किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि  इस आयोजन में कोरोना  से बचाव  को लेकर जारी अन्य दिशा निर्देशों का  पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

          इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,  स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, वित्त विभाग की प्रधान सचिव  मती हिमानी पांडेय, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल औऱ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के  सचिव अब अबू बकर सिद्दीक  ने भी अपनी राय रखी। इस विचार विमर्श के बाद ही छठ महापर्व के  आयोजन को  लेकर दिशा निर्देशों में आंशिक संशोधन करने पर सहमति बनी।

          एडवाइजरी कोविड-19 छठ छठ महापर्व हेमंत सोरेन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          August 18, 2026

          बाबूलाल का सरकार पर आरोप, बोले छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार,परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच जरूरी

          August 18, 2026

          अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र महतो ने सरकार के फैसले को सराहा, बोले- विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

          August 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          बाबूलाल का सरकार पर आरोप, बोले छात्रों को दिग्भ्रमित कर रही हेमंत सरकार,परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, सीबीआई जांच जरूरी

          अनशन खत्म होने के बाद देवेंद्र महतो ने सरकार के फैसले को सराहा, बोले- विवादित परीक्षाओं का रद्द होना आंदोलन की ऐतिहासिक जीत

          गुमला में 5 लाख के इनामी रामदेव लोहरा सहित जेजेएमपी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

          धनबाद में पुलिस मुठभेड़: प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.