Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 18 May 2025 || 00:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Jamshedpur: झारखंड के तीन दुश्मन-झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी : प्रधानमंत्री माेदी
    Headline

    Jamshedpur: झारखंड के तीन दुश्मन-झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी : प्रधानमंत्री माेदी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Jamshedpur:  झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं। इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल। इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा।

    प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था। तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों पर आपका आशीर्वाद भारी पड़ा। उन्होंने कहा कि आपका भरोसा मोदी पर है। मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। इस भरोसे को कायम रखने के लिए मोदी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

    मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा कि हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना, भाजपा का अपना सपना है। मोदी ने कहा कि पहली बार भाजपा की सरकार ने झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता की। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार ने की। पिछड़े आदिवासी युवाओं की चिंता की। उनकी शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय हमने बनाए। भाजपा ने आदिवासी समाज की एक महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया। अब तक की सरकारें खनिज संपदा से संपन्न झारखंड से केवल वसूली करती थी। हमने डीएमएफ बनाया। आपको आपका हक दिलाया।

    झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। उसने कितने दशक तक दिल्ली में बैठकर देश पर राज किया। उन्होंने देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये जेएमएम वाले, जिन्होंने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं। उन लोगों के साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। इस समय झारखंड का बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ है। यह हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय है। जवान बेटियों के हर मां-बाप के लिए चिंता का विषय है। झारखंड हाई कोर्ट ने घुसपैठ पर एक आदेश दिया लेकिन झारखंड सरकार मानने को तैयार नहीं है कि राज्य में घुसपैठ हो रही है।

    झारखंड में डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही

    प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी रोहिंग्या की घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा है। यहां की डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने कहा कि संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। यहां के लोगों की जमीन हड़पी जा रहीं हैं। घुसपैठिये पंचायतों में व्यवस्था पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों के साथ अत्याचार की वारदातें बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के शहर हों या झारखंड के गांव, इस घुसपैठ की वजह से हर झारखंडी असुरक्षित महसूस कर रहा है। सच्चाई यह है कि जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ हमेशा साथ खड़े हैं। ये कट्टरपंथी जेएमएम को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है। क्योंकि, जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

    जेएमएम-कांग्रेस मजहब के नाम पर केवल वोट बैंक बना रहे

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एक बात साफ-साफ समझनी होगी कि जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है। हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा। इसके लिए झारखंड के हर एक नागरिक को एकजुट होना होगा। भाजपा को मजबूत करना होगा। उन्हाेंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते। जेएमएम सरकार के 5 साल का कार्यकाल इसका सबूत है। वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं, अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे?

    मईयां सम्मान योजना के नाम पर लोगों को लूटने का काम कर रहे

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम वाले भी जब-जब कुछ देने की बात करें, तो सावधान हो जाइए। इनको भी ये ट्रेनिंग कांग्रेस से ही मिली है। जब भी ये कुछ देने की बात करेंगे, तो आपकी ही जेब पर डाका डालेंगे। मंईयां सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से 300-300 रुपये मांगे जा रहे हैं। अबुआ आवास के नाम पर 25,000 रुपये तक की वसूली हो रही है। ये पिछले दरवाजे से लाभार्थियों को गुमराह करके उनसे भी वसूली कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के झारखंड में रविवार को चार कार्यक्रम तय थे। इनमें से दाे कार्यक्रमों में वह आभासी रूप से शामिल हुए। एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। करीब दो से ढाई घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हुआ।

    पहली बार ऐसा होगा जब झारखंड में कोई प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए इतनी लंबी यात्रा करते हुए सभा स्थल तक पहुंचें। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसकी वजह से प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी ने जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी है उनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर शामिल हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bangladeshi Rohingya Jharkhand News JMM Prime Minister Narendra Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं होने पर कोडरमा पुलिस आपत्तिजनक टिप्पणी  करने वाले डॉ सौरभ को कर रही तलाश

    May 17, 2025

    नेपाल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी पांच करोड़ के अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    May 17, 2025

    केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

    May 17, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर दस्ते साथ एक बार फिर मुठभेड़,ग्रवादियों के कई सामान बरामद

    मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित नहीं होने पर कोडरमा पुलिस आपत्तिजनक टिप्पणी  करने वाले डॉ सौरभ को कर रही तलाश

    नेपाल के रास्ते बिहार लाई जा रही थी पांच करोड़ के अफीम, तस्कर गिरफ्तार

    केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

    25 मई को रांची आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.