Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 17:51
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता:  डी राजा
          Headline

          Ranchi: झारखंड में मजबूत गठबंधन की आवश्यकता:  डी राजा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि झारखंड में मजबूत महागठबंधन की आवश्यकता है। राज्य में भाकपा गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। राज्य सरकार को चाहिए कि सभी तरह के छोटे बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके।

          राजा शनिवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। लोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाकार रहे हैं। 400 पार का नारा भी खोखला साबित हुआ। गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी हारने जा रही है। लगातार भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर बनी हुई है। महंगाई, बेकारी, भुखमरी उसके एजेंडे में नहीं है।

          उन्होंने कहा कि झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों की मामला उठाया जा रहा है जबकि सबसे ज्यादा शासन करने वाली पार्टी भाजपा है। यदि देश में घुसपैठ हो रहा है तो उसके लिए देश के गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। झारखंड में विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटना शुरू कर दिया गया है जबकि महंगाई, बेरोजगारी भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे नहीं हैं।

          राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा 20 से 25 सीटों पर हमारी तैयारी चल रही है। हमारी पार्टी चाहती है कि सम्मानजनक समझौता के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, जिसका फायदा गठबंधन को सभी विधानसभा क्षेत्र में मिलेगा। विपक्षी सेकुलर वोटो को बिखराव से रोकने के लिए हम सबको पहल करनी चाहिए। आठ सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है, जिसमें महासचिव डी राजा, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, के डी सिंह, अजय कुमार सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो सहित अन्य मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          A strong alliance bjp CPI general secretary D Raja
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.