Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 April 2026 || 23:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामिल, शिवराज ने कहा टाइगर अभी जिंदा है
          Headline

          Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामिल, शिवराज ने कहा टाइगर अभी जिंदा है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये। धुर्वा गोलचक्कर के शाखा मैदान में आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्व सरमा ने चम्पाई को भाजपा की सदस्यता दिलावायी। चम्पाई के साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर चम्पाई सोरेन का पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण के दौरान चम्पाई सोरेन भावुक हो गये।

          चम्पाई सोरेन का पार्टी में स्वागत करते केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है।चम्पाई सोरेन अब भाजपा के परिवार में शामिल हो गए हैं। चम्पाई ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पल बचपन से लेकर जवानी तक को आंदोलन में लगा दिया। चम्पाई के आंदोलन के जरिये ही अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को अलग करने का काम किया।

          शिवराज ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में अब कुछ नहीं बचा है। यह पार्टी परिवार की पार्टी बन गयी है। पति-पत्नी की पार्टी हो चुकी है। किसी सीनियर का सम्मान नहीं बचा है। जनता के लिए काम करने वाले चम्पाई सोरेन को भी अपमानित किया गया है। शिवराज ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दलालों की पार्टी बन गयी है। जब चम्पाई सोरेन के हाथ में कमान मिली तो दलालों को हटाने का काम किया। इसके बाद चम्पाई सोरेन हेमंत की आंखों में गड़ने लगे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद थे।

          तबाह और बर्बाद होते झारखंड को बचाना है : शिवराज

          प्रदेश भाजपा की प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में  प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज झारखंड झामुमो के नेतृत्व में इंडी ठगबंधन की सरकार से तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। हमें तबाह बर्बाद झारखंड को बचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में आज एकतरफ केवल लूट भ्रष्टाचार है दूसरी ओर बांग्लादेशी घुसपैठियों का उत्पात है। पिछले साढ़े चार वर्षों में झारखंड ने नोटों का पहाड़ देखा, लूटते जल जंगल जमीन को देखा और सरकार की वादा खिलाफी देखी।

          शिवराज शुक्रवार काे प्रदेश भाजपा की रांची स्थित काव्स रेस्टुरेंट में प्रवासी कार्यकर्ता बैठक में बाेल रहे थे। उन्होंने पार्टी के प्रमंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं पांच राज्यों से आए प्रवासी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का जमाई टोला बड़े पैमाने पर खड़ा हो रहा। साथ ही कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री आज आदिवासियों की अस्मिता पहचान के साथ खिलवाड़ कर रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रवासी कार्यकर्ता कैटलिस्ट की तरह कार्य करें।

          जबतक झारखंड में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ नहीं लेगा हम चैन से नहीं बैठेंगे : हिमंता

          असम के मुख्यमंत्री एवं विधान सभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार यह जनता की मांग है। जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता संकल्प लें कि हम सभी झारखंड में भाजपा सरकार बनाकर ही चैन की सांस लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा।

          सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने नाै सीट पर एनडीए गठबंधन को जीत दिलाई। हमें 84लाख वोट जनता ने दिए जबकि इंडी गठबंधन हमसे काफी पीछे है। वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने 400 वादे किए थे, जिसमें 4 वादे भी ईमानदारी से पूरे नहीं किए। आज प्रदेश का युवा निराश है, किसान हताश है, महिलाएं भयभीत हैं और हेमंत सरकार फिर से नए नए सगूफे छोड़कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लेकर आएगी और सरकार बनते ही धरातल पर उतारा जाएगा।

          हर हाल में झारखंड में कमल खिला कर दम लेंगे : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

          बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है। इसलिए हमें राज्य में कमल खिलाकर ही चैन लेना है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करने में अपना बड़ा योगदान दें।

          हेमंत सरकार को हटाने के लिए जनता तैयार : बाबूलाल मरांडी

          प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक में शामिल सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सबके प्रयास और परिश्रम से झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव के बाद भी और चुनाव के पहले केवल झूठ बोलती रही। आज अपनी कुर्सी के लिए यह सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही। दलाल बिचौलिए सरकार चला रहे। प्रशासनिक व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पुलिसकर्मी केवल लूट, भ्रष्टाचार और जासूसी में लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर हर दरवाजे पर जाएं। साथ ही भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जाएं।

          प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर मंडल, जिला के आवश्यक सांगठनिक कार्यों को शीघ्र पूरा करें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने किया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत वरुण साहू, सुमित शरण, धीरज महतो, विवेकानंद सिंह, अमित तिवारी, लक्ष्मण बड़ाइक, मनीर उरांव और सुधांशु ओझा ने किया।

          बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, मनोज सिंह उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, रविकांत मिश्र, सुनीता सिंह, सरोज सिंह और मुनेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bjp felicitation cum get-together Former Chief Minister Champai Soren
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.