Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: चम्पाई की रेकी कर रहे थे झारखंड पुलिस के दो दारोगा, बड़े खेल की थी तैयारी: हिमंत बिस्वा सरमा
    Headline

    Ranchi: चम्पाई की रेकी कर रहे थे झारखंड पुलिस के दो दारोगा, बड़े खेल की थी तैयारी: हिमंत बिस्वा सरमा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की जासूसी झारखंड सरकार ने कराया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि चम्पाई सोरेन की रेकी की जा रही थी। साथ ही झारखंड से दिल्ली तक उनपर दो लोग नजर रख रहे थे। इस दौरान एक महिला के साथ मिलकर कुछ बड़े खेल की भी तैयारी थी। संभवतः हनीट्रैप की कोशिश हो रही थी लेकिन समय रहते दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

    हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर भी इस बात को साझा किया है। गुवाहाटी (असम) में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पाई सोरेन जब रांची से कोलकाता पहुंचे और कोलकाता से फिर दिल्ली गए तो उनका पीछा किया जा रहा था। एक ही फ्लाइट से दोनों रेकी करने वाले लोग भी साथ गए। इसके अलावा जिस ताज होटल में रुके, उनके कमरे के बगल में ही रूम बुक कर दोनों रह रहे थे। चम्पाई सोरेन किससे मिल रहे हैं और कहां जा रहे हैं, इसकी फोटो और पूरी जानकारी झारखंड सरकार तक पहुंचाई जा रही थी।

    हिमंता के मुताबिक, जब दोनों की गतिविधियां संदिग्ध दिखी और पूछताछ की गई तो दोनों ने खुद को पत्रकार बता दिया। जब दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया तो खुलासा हुआ कि दोनों युवक झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दारोगा थे। इनसे पूछताछ में जानकारी मिली कि उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। जब भी चम्पाई सोरेन दिल्ली जा रहे थे, उनके पीछे दो पुलिसकर्मी लगाए जाते थे। इस मामले में चम्पाई सोरेन ने एक केस दर्ज कराया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    हिमंता ने कहा कि झारखंड में अभी चम्पाई हेमंत के कैबिनेट में मंत्री भी हैं। इस तरह से किसी के निजी जीवन में रेकी कराना सही नहीं है। शायद देश में ऐसा मामला पहला होगा, जहां पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री पर नजर रखी जा रही हो। इस मामले में झारखंड पहुंचने के बाद राज्यपाल संताेष कुमार गंगवार से भी मुलाकात कर उनको जानकारी देंगे।

    चम्पाई सोरेन की जासूसी प्रकरण की सीटिंग जज से हो न्यायिक जांच: बाबूलाल मरांडी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की जासूसी कराए जाने के मामले को अत्यंत गंभीर बताया है। उन्हाेंने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी आसन्न विधानसभा चुनाव में करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं। हेमंत सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक निर्णय लेते हुए सत्ता का दुरुपयोग कर रही।

    बाबूलाल मरांडी प्रदेश कायालय में बुधवार काे पत्रकार वार्ता काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के लिए पिता समान चम्पाई सोरेन, लोबिन हेंब्रम, मां समान भाभी सीता सोरेन की क्या वे किसी की भी बलि ले सकते हैं। ऐसा लग रहा कि वे औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे। हाल के दिनों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री चम्पाई सोरेन की गतिविधियों, उनके झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से लगाया है। खबर तो यहां तक आ रही कि उन्हें हनी ट्रैप में भी फंसाने की योजना बनाई गई थी। दिल्ली पुलिस के समक्ष झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो पुलिस कर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें चम्पाई सोरेन के मूवमेंट पर नजर रखने केलिए लगाया गया है।

    मरांडी ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे अवैध तरीके से खुफियागिरी, जासूसी की जांच राज्य के सिटिंग जज से कराई जाए और एडीजी स्पेशल ब्रांच को अविलंब निलंबित किया जाए। ऐसी संभावना भी है कि राज्य सरकार चम्पाई सोरेन सहित कई अन्य नेताओं की फोन टेपिंग भी करवा रही हो। उन्हाेंने कहा कि राज्य के न्यायाधीशों पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसी स्थिति में यह राज्य के लिए अत्यंत गंभीर और चिंतनीय है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    BJP's co-election in-charge Himanta Biswa Sarma Champai Soren Espionage Honeytrap
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.