Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 08:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Seraikela:अब नौसेना ढूंढेगी जमशेदपुर से लापता ट्रेनी विमान, एनडीआरएफ की टीम को नही मिली सफलता
    Headline

    Seraikela:अब नौसेना ढूंढेगी जमशेदपुर से लापता ट्रेनी विमान, एनडीआरएफ की टीम को नही मिली सफलता

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Seraikela: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन के लापता ट्रेन विमान को रांची से आई एनडीआरएफ की टीम काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खोज पाई। अब लापता विमान को खोजने के लिए भारतीय नौसेना मदद करेगी। विशाखापट्टनम से आज रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, चार हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंचेगी। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए रवाना होगी। नौसेना की पूरी टीम गुरुवार सुबह से चांडिल डैम में एयरक्राफ्ट की खोज शुरू करेगी।

    जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम उस विमान की खोज कर रही है। एक स्थानीय युवक द्वारा ट्रेनी विमान के चांडिल डैम में गिरने की बात बताए जाने के आधार पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को उसे ढूंढने के लिए बुलाया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह चांडिल के कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है। इसलिए सुबह ही एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंची है। उसके साथ एसडीओ शुभ्रा रानी के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद हैं। बीते मंगलवार को यहां विभिन्न गांव के लोगों द्वारा विमान को गिरते देखने की जानकारी दी गयी थी। स्थानीय लोग मैगनेट के सहारे विमान को पानी में खोज चुके हैं।

    एनडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चांडिल डैम के अंदर घुसी। काफी खोजबीन करने के बाद भी अलकेमिस्ट एविएशन के लापता ट्रेनिंग विमान को नहीं खोज पाई। टीम के हाथ कुछ नहीं लगने पर दोपहर करीब डेढ़ बजे डैम के अंदर टीम बारह निकली। उसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे दोवारा एनडीआरएफ की टीम डैम के अंदर घुसी। इस बार भी टीम को कुछ हाथ नहीं लगी और शाम करीब सवा पांच टीम डैम के अंदर से बाहर निकल आई।

    इससे पूर्व मंगलवार को इस विमान ने मंगलवार को दिन के 11:00 बजे सोनारी एअरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके ठीक 20 मिनट बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क टूट गया। एअरपोर्ट ऑथिरिटी ने इसका अंतिम लोकेशन सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह इलाके में बताया था। दिनभर प्रशिक्षु विमान के पटमदा थाना क्षेत्र के आमदा पहाड़ी इलाके में पहाड़ से टकराकर क्रेश हो जाने की सूचना उड़ती रही। इस बीच देर शाम सूचना मिली कि रुसू माझी और तपन माझी नामक दो लोगों ने नीमडीह के पियालडीह, कैलागढ़ शिव मंदिर के पास विमान को चांडिल डैम में डूबते हुए देखा है। विमान में एक पायलट समेत एक प्रशिक्षु पायलट भी सवार था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

    इधर, सरायकेला और जमशेदपुर प्रशासन विमान को दिनभर तलाश करती रही। वह विमान अल्केमिस्ट एविएशन का है, जिसका मालिक जमशेदपुर निवासी मृणाल पाल बताए जाते हैं। उन्होंने अल्केमिस्ट एविएशन कंपनी को खरीदा था। फिलहाल, जिला प्रशासन की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chandil Dam Indian Navy missing trainee plane Sonari Airport
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.