Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 17:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Giridih: दिवंगत हवलदार चोहन हेंब्रम के परिजनों से मिलने पहुॅचें हिमंत बिस्वा सरमा, सरकार पर लगाया हत्यारे को संरक्षण देने का आरोप
          Headline

          Giridih: दिवंगत हवलदार चोहन हेंब्रम के परिजनों से मिलने पहुॅचें हिमंत बिस्वा सरमा, सरकार पर लगाया हत्यारे को संरक्षण देने का आरोप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 17, 2024Updated:August 17, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Giridih: असम सरकार के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार काे गिरिडीह जिलांतर्गत बेंगाबाद स्थित झारखंड पुलिस के स्व हवलदार चोहन हेंब्रम के घर परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं को बेंगा बाद पहुंचने के पूर्व प्रशासन ने स्व. हेंब्रम की पत्नी और बच्चों को घर से अन्यत्र पहुंचा दिया। मिलने आए सास-ससुर को भी पुलिस ले गई।

          स्व. हेंब्रम के घर पर उनकी वृद्धा माता सहित ग्रामीणों से हिमंत बिस्वा सरमा एवं बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए हिमंत ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी, संवेदनाहीन और निरंकुश सरकार है, जिसे केवल वोट बैंक की चिंता है।

          हिमंत ने कहा कि हेमंत सरकार अपराधियों का भी तुष्टिकरण करती है। समुदाय और धर्म विशेष के अपराधी को यह सरकार संरक्षण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गैंगरेप के आरोप में सजायाफ्ता अपराधी कैदी शाहिद अंसारी हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाजरत था, जिसने उसकी सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या कर दी और फरार हो गया। यह राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर करता है।

          हिमंत ने कहा कि अपराधी एक समुदाय विशेष का है। इसलिए वह आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट है कि राज्य की पुलिस उसका संरक्षण कर रही और यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है। पार्टी ऐसी राजनीतिक सोच को प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार मोहम्मद शाहिद अंसारी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कराए।

          फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की सजा दिलाए राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी

          बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चौहान हेंब्रम की हत्या करने वाला सजायाफ्ता शाहिद अंसारी की गिरफ्तारी हो तथा फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्हाेंने कहा कि हेमंत सरकार अपराध और अपराधी दोनों की संरक्षक बन गई है। हेमंत सरकार में सर्वाधिक पीड़ित समाज आदिवासी ही है। इस राज्य में आम खास कोई सुरक्षित नहीं। अपराधी सड़क पर, घर में, जेल में, अस्पताल में कहीं भी अपराध को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। इसके पीछे एकमात्र कारण है अपराधियों को सरकार का संरक्षण।

          हिमंत बिस्वा सरमा और बाबूलाल मरांडी के बेंगाबाद दौरे के बाद मुख्यमंत्री की खुली नींद : अमर बाउरी

          नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने शनिवार काे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। बाउरी ने कहा कि आज सुबह तक चौहान हेंब्रम के परिजनों की सुध नहीं लेने वाले मुख्यमंत्री आज असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा रमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के वेंगाबाद दौरे के बाद घड़ियाली आंसू बहाने लग गए। उनका साथ देने में स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हो गईं।

          बाउरी ने कहा कि अच्छा होता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन उस लाचार वृद्ध मां, अबला पत्नी, अनाथ बच्चे की पीड़ा उसी दिन समझ लेते जिस दिन चौहान हेंब्रम की एक अपराधी ने हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊपर वोट बैंक का इतना कर्जा हो गया है कि उनका ध्यान किसी गरीब आदिवासी, दलित महिला की पीड़ा, दुख-दर्द की ओर जाता ही नहीं। आज मुख्यमंत्री जितना भी मदद का आश्वासन दे लें लेकिन एक गरीब आदिवासी के बेटे की जान उनकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण गई है ।

          उन्हाेंने कहा कि बार-बार इस राज्य में आदिवासी दलितों पर घुसपैठियों और धर्म विशेष के अपराधियों द्वारा अत्याचार किया जा रहा लेकिन हेमंत सरकार मौन साधे बैठी रहती है। बाउरी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के स्व. चौहान हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात को भाजपा की जीत मानती है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सदैव प्रदेश की जन भावनाओं के साथ खड़ी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Babulal Marandi bjp Havildar Chohan Hembram Himanta Biswa Sarma
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.