Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 18 March 2026 || 14:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल में परचम लहराकर रांची लौटी बेटियों का जोरदार स्वागत
    Headline

    Ranchi: अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल में परचम लहराकर रांची लौटी बेटियों का जोरदार स्वागत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल प्रतियोगिता में बांग्लादेश को 4-1 से पराजित कर चैंपियन बनी झारखंड की टीम फ्लाइट से दोपहर एक बजे रांची पहुंची। बच्चियों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के रांची स्थित मुख्यालय में भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। चैंपियंस बच्चियों को पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चियों के स्वागत के लिए मौजूद राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग ने बच्चियों को इस जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

    अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं बेटियां

    चैंपियन बच्चियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात की और खेलो के प्रोत्साहन और प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभाग का आभार प्रकट किया। बच्चियों ने भविष्य में और भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में झारखंड और देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर की और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। मुलाकात के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने बच्चियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उमाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है और लगातार स्कूली स्तर पर खेलो के प्रोत्साहन के लिए कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से खेलकूद संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    फ्लाइट से रांची पहुंची बालिका टीम

    प्रतियोगिता की चैंपियन बच्चियां आज दोपहर एक बजे फ्लाइट से रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट से बस में बच्चियां जेईपीसी आयी, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने अपने सभी मैचों में प्रतिद्वंदी टीम को बड़े अंतर से पराजित किया। अपने पहले मुकाबले में झारखंड की टीम ने दिल्ली को 7-0, दूसरे मुकाबले में गुजरात को 3-0, तीसरे मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 13-0, क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को 2-0, सेमीफइनल में हरियाणा को 4-2 और फाइनल में बांग्लादेश को 4-1 से हराकर परचम लहरा दिया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    63rd International Subroto Cup Under 17 Girls Category Champion Jharkhand Education Project Council under 17 girls category
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    March 17, 2026

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    March 16, 2026

    Dhanbad News : अपराधी प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर

    March 16, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    गर्मी में भी रोज गर्म पानी पीने से क्या Belly Fat घटेगी? एक्सपर्ट से जानें सच

    Godda में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, डायन-बिसाही के शक में दंपति और बेटे की हत्या

    कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा दे रही Indian Navy, दुनिया के 6 समुद्री इलाकों में तैनात किए युद्धपोत

    Bihar राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, 5वीं सीट पर ऐसे मारी बाजी

    होर्मुज से लौट रहा गैस टैंकर, Jamshedpur के बेटे की राह देख रहा परिवार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.